एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून कमजोर, 26 जिलों में छिटपुट बारिश के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Today: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में किसी भी जिले में भारी वर्षा नहीं हुई. सबसे अधिक नवादा में 38.2 मिलीमीटर तो रोहतास में 37.8 मिलीमीटर बारिश हुई है.

Bihar Weather Update: जुलाई के शुरू महीने से ही ऐसा लग रहा है कि बिहार में मॉनसून कमजोर पड़ गया है. तीन दिनों से किसी भी जिले में भारी या अच्छी बारिश नहीं हुई है. कई जिलों में हल्की बारिश हो भी रही है लेकिन धूप और उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हैं. आज (सोमवार) दक्षिण बिहार के सभी जिलों और उत्तर पूर्व सहित 26 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की चेतावनी दी गई है.

आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, बांका, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, गया, पटना, जहानाबाद ,औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. इनमें से कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति तेज की रफ्तार से घंटे हवा भी चल सकती है. वर्षा के समय मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना भी है.

सबसे अधिक नवादा में हुई वर्षा

रविवार की दोपहर जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में किसी भी जिले में भारी वर्षा नहीं हुई. सबसे अधिक नवादा में 38.2 मिलीमीटर तो रोहतास में 37.8 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके अलावा बक्सर में 34.02 मिलीमीटर, भभुआ में 30.6, कटिहार में 24, मधेपुरा में 18.6, अरवल में 12.8, गया में 11.8, भागलपुर में 11.2, भोजपुर में 8.6, वैशाली में 8.6, अररिया में 8.4 और पूर्णिया में 8.4 मिलीमीटर बारिश हुई है.

अगले तीन दिनों तक राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है. लगभग सभी जिलों में वर्षा होने के साथ-साथ तेज धूप और उमस वाली गर्मी रहने वाली है. रविवार को सबसे अधिक गोपालगंज में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राजधानी पटना में 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. अधिसंख्य जिलों में 33 से 35 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया. पटना का तापमान अभी कम होने वाला नहीं है. कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है, लेकिन तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी राजधानी के लोगों को परेशान करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget