एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में हीट वेव जैसे हालात, बक्सर में पारा 41 के पार, आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Update Today 28 March 2025: बिहार में अब किसी भी जिले में 35 डिग्री से नीचे तापमान नहीं रह रहा है. मार्च के अंतिम सप्ताह में राज्य का तापमान सामान्य से करीब पांच से छह डिग्री अधिक है.

Weather Today 28 March 2025: मार्च का महीना भले अंतिम दौर में है लेकिन प्रदेश में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है. प्रदेश में अभी से हीट वेव के जैसे हालात हो गए हैं. इससे तय है कि इस बार गर्मी से लोगों की हालत खराब रहने वाली है. अभी से ही सावधानी बरतनी होगी. मार्च के अंतिम सप्ताह में राज्य का तापमान सामान्य से करीब पांच से छह डिग्री अधिक है.

पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज जा रही है. अब किसी भी जिले में 35 डिग्री से नीचे तापमान नहीं रह रहा है. मौसम विभाग की ओर से बढ़ते तापमान और पछुआ हवा के प्रवाह से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. राज्य के उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार दोनों में अधिक तापमान देखा जा रहा है. 

किस जिले में कितना तक पहुंचा तापमान?

बीते गुरुवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बक्सर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दूसरे नंबर पर खगड़िया रहा जहां का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सीवान के जीरादेई में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. गया, दरभंगा, मधुबनी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, औरंगाबाद और बांका में 39 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. पटना में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना सहित कई जिलों में दोपहर के समय मध्यम स्तर का पछुआ हवा चली.

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. आज (शुक्रवार) के मौसम की बात करें तो कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, पटना, रोहतास, सीवान, सारण, नालंदा, नवादा, अरवल, जहानाबाद, गया, जमुई और बांका में तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना है. दो से तीन डिग्री तक पारा अधिक जा सकता है. इन जिलों में पारा 39 से 42 डिग्री के आसपास तक रहने वाला है. 

इसके साथ ही इन जिलों में तेज गति से पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है. अगर पछुआ हवा का प्रवाह होता है तो अधिसंख्य जगहों पर अगलगी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस का गठबंधन होता है तो…', बिहार चुनाव को लेकर रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget