एक्सप्लोरर

Bihar VTR: बाघ के हमले से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने हरनाटांड़ वन क्षेत्र का किया घेराव, दहशत में ग्रामीण

Tiger Attack on Woman: घटना बगहा के वाल्मिकी टाईगर रिजर्व से सटे हरनाटांड़ वन क्षेत्र अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के बैरिया काला गांव की है. महिला खेत में काम कर रही थी.

बगहा: वाल्ममिकी टाइगर रिजर्व में आए दिन बाघ के हमले से आसपास के लोग दहशत में हैं. सोमवार की शाम बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई. महिला खेत में काम कर रही थी. 45 वर्षीय महिला गुलबंदी देवी लौकरिया थाना क्षेत्र के बैरिया काला गांव की रहने वाली थी. अभी तक का यह छठा मामला है. आक्रोशित आदिवासियों ने महिला के शव के साथ मंगलवार को हरनाटांड़ के वन विभाग के कार्यालय की घेराबंदी कर प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि आखिर कब तक वे लोग बाघ का निवाला बनते रहेंगे. कई लोगों पर अब तक हमला हो चुका है.

इधर, आक्रोशित लोग वन विभाग का घेराव करते हुए रेंजर (वन क्षेत्र पदाधिकारी) को सस्पेंड  करने की मांग करने लगे. मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी भी पहुंचे. करीब तीन घंटे तक के बाद वन विभाग के वरीय पदाधिकारी बेतिया से डीएफओ आए. लोगों को समझाया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी की 'भविष्यवाणी', बिहार JDU में मचने वाली है भगदड़, तेजस्वी यादव संभालेंगे गद्दी

दो महीने में ये दूसरी मौत

ग्रामीणों ने बताया कि बाघ के हमले में बैरिया कला गांव में दो माह के भीतर यह दूसरी मौत हुई है. यही वजह है कि वे लोग विरोध कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि दो लोगों की मौत हो गई है इसके बावजूद भी वन विभाग की ओर से वन कर्मियों की कोई पेट्रोलिंग नहीं कराई जाती है. बैरिया गांव में आए दिन बाघों की चहलकदमी होती रहती है. इससे लोगों में डर का माहौल बना रहता है. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग घटना के बाद एक दो दिनों तक पेट्रोलिंग कराकर खानापूर्ति कर देता है. 

क्या कहते हैं अधिकारी?

इस मामले में वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक (वाल्मिकी टाईगर रिजर्व) डॉ. नेसामणी ने बताया कि हरनाटांड़ वन क्षेत्र के बैरिया में बाघ के हमले में महिला की मौत की सूचना मिली है. गश्ती में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. वन क्षेत्र अधिकारियों के नेतृत्व में पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. वन संरक्षक क्षेत्र निदेशक ने कहा कि पूर्व में हुई जो भी घटना हुई है उसका मुआवजा दिया गया है. इस घटना में भी तीन से चार दिन के अंदर 5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Gaya News: गया में सनकी दामाद ने ससुराल में मचाया कोहराम, पांच लोगों पर लोहे की रॉड से किया हमला, 2 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget