एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'एसपी साहब कलेक्शन में...', सीएम पर बरसे मुकेश सहनी, कहा- घर-घर में है शराब की मिनी फैक्ट्री

VIP chief Mukesh Sahani: मुकेश सहनी ने कहा कि मुजफ्फरपुर में कई जगहों पर शराब की मिनी फैक्ट्री खुल चुकी है, उन्होंने एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सीएम नीतीश को कुर्सी छोड़ने की सलाह दी है.

Mukesh Sahani Allegations On Muzaffarpur SP: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी आज गुरुवार(24 अक्टूबर) को मुजफ्फरपुर के डीहजिवार गांव पहुंचे. सहनी उन घरों में गए, जहां शराब पीने से लोगों की मौत हुई है. इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां दो लोगों की शराब पीने से मौत हो गई, लेकिन पुलिस अब तक जांच के लिए गांव में नहीं पहुंची है और एसपी साहब थिनर पीकर मौत की बात कर रहे हैं. 

घरों में है शराब की मिनी फैक्ट्री-सहनी

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार असफल हो चुकी है. अब तक सैकड़ों लोग जहरीली शराब पीने से मौत के शिकार हो चुके हैं. उन्होंने भड़कते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के घरों में शराब की मिनी फैक्ट्री खुली है, लेकिन पुलिस के मुखिया कलेक्शन में लगे हैं. सहनी ने सीधे एसपी पर आरोप लगाया कि वे थाने का जिम्मा कमजोर अधिकारियों को दे रहे हैं या ऐसे अधिकारियों को दे रहे है, जो उनकी चापलूसी में लगे रहते हैं. 

उन्होंने यहां तक कहा कि यहां के एसपी खुद को सरकार से भी ऊपर मानते हैं, उन्हें सरकार के आदेशों की भी चिंता नहीं है, क्योंकि वे कहते हैं कि वे सीएम के खास हैं. सहनी ने नारजागी जताते हुए कहा कि एसपी साहब को अगर थिनर और जहरीली शराब में फर्क नहीं पता चल रहा तो वे मेरे पास आए मैं उन्हें बता दूंगा. उन्होंने शराबबंदी कानून को सही कदम बताते हुए कहा कि इसे सफल करना मुख्यमंत्री का सपना है, लेकिन उनके अधिकारी उनके सपने को पूरा नहीं होने दे रहे. 

'सीएम शराबबंदी को सफल नहीं कर पा रहे'

सहनी ने ये भी कहा कि अगर सीएम शराबबंदी को सफल नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वे कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, उन्हें कुर्सी से ही प्यार है बिहार से नहीं. सारण और सीवान में भी शराब पीने से दर्जनों लोगों की हाल ही में मौत हो चुकी है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में मारपीट पर उतर आए जनसुराज के नेता, बिजली विभाग के JE के साथ बदसलूकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget