एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव से एक कदम आगे चल रहे मुकेश सहनी, 2025 के चुनाव से पहले इस सीट पर ठोका दावा

Mukesh Sahani: 'सन ऑफ मल्लाह' ने कहा कि निषाद आरक्षण के लिए संघर्ष जारी है. वीआईपी चीफ ने मधेपुरा की आलमनगर सीट पर अपना दावा भी ठोक दिया है.

VIP Chief Mukesh Sahani: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी छोटी बड़ी पार्टियां अपने गठबंधन में सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटी हैं. महागठबंधन में कांग्रेस और वीआईपी ने तो इशारों में अपनी मांग भी रख दी है. वहीं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने तो रविवार को मधेपुरा के आलमनगर सीट पर अपना दावा भी ठोक दिया.

40 विधायक होने की बात कर रहे मुकेश सहनी 

मुकेश सहनी ने कहा कि जो समाज अपने समाज के व्यक्ति को लीडर मानता है, वह समाज आगे बढ़ता है. उन्होंने कहा कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में निषादों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए मेरी कोशिश होगी कि आलमनगर से हमारा विधायक हो. उन्होंने कहा कि चार विधायकों को बीजेपी ने तोड़ लिया, लेकिन जब यही 40 विधायक होंगे, तो उन विधायकों को तोड़ना आसान नहीं होगा.

उन्होंने लोगों से वोट की ताकत को समझने की अपील करते हुए कहा कि अगर आपके 40 विधायक होंगे, तो आपका बेटा, आपका भाई उपमुख्यमंत्री भी बन सकता है. उन्होंने कहा कि जब अपनी सरकार होगी, तब सारी समस्याओं का हल होगा. 'सन ऑफ मल्लाह' ने कहा कि निषाद आरक्षण के लिए संघर्ष जारी है.

उन्होंने कहा कि आपको ऐसा विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री चुनना चाहिए जो आपके अधिकार को दे. जो समाज अपने समाज के व्यक्ति को लीडर बना लेता है, वह समाज आगे बढ़ता है. उन्होंने लालू यादव की मिसाल देते हुए कहा कि लालू यादव को समाज के लोगों ने लीडर बनाया, तो उन्होंने भी समाज के लिए काम किया.

मुकेश सहनी का मधेपुरा में जोरदार स्वागत 

दरअसल विकासशील इंसान पार्टी के संयोजक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को मधेपुरा के आलमनगर पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि आज हमने चार विधायक बनाकर यह दिखा दिया है कि निषाद अब मछली मारने वाला नहीं, सरकार बनाने वाला हो गया है.

ये भी पढ़ेंः Ganga River Water: अब बिहार में गंगा नदी के जल की शुद्धता पर आई रिपोर्ट, नहाने लायक भी नहीं है पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget