एक्सप्लोरर

Sasaram Violence: हिंसा के बाद राहत, सासाराम में इंटरनेट सेवा बहाल, अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजे की तैयारी

Bihar Violence: इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई-लिखाई, कारोबार और बैंकिंग सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुआ था. कारोबारियों को व्यवसाय करने में काफी दिक्कतें हो रही थी.

Nalanda Violence News: बिहार के रोहतास (Rohtas) जिले के सासाराम (Sasaram) में रामनवमी (Ramnavmi) के दौरान हुई हिंसा के बाद 31 मार्च से ठप इंटरनेट सेवा को प्रशासन ने बहाल कर दिया है. इंटरनेट (Internet) सेवा बहाल होने से सासाराम के अवाम ने राहत की सांस ली है. हालांकि, इसके साथ ही प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है. लिहाजा, प्रशासन सोशल मीडिया (Social Media) पर सख्त निगरानी रख रहा है, ताकि किसी तरह की अवाह को हवा नहीं दी जा सके.

दरअसल, इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई-लिखाई, कारोबार और बैंकिंग सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुआ था. इंटरनेट बंद होने की वजह से कारोबारियों को व्यवसाय करने में काफी दिक्कतें हो रही थी. इसके साथ ही छात्र भी परेशान थे. लिहाजा, शनिवार से इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद समाज के सभी वर्गों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. हालांकि इंटरनेट सेवा बहाल होने के साथ ही प्रशासन और चौकन्ना हो गया है. पुलिस-प्रशासन लगातार सोशल साइट पर नजर रख रही है. भड़काऊ पोस्टों पर नजर रखने के लिए अधिकारी सतत निगरानी कर रहे हैं. इसके साथ ही बिहारशरीफ समेत सासाराम के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की गस्ती बढ़ा दी गई है.

सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर

जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है. लिहाजा, शनिवार सुबह से जिले में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी किस्म की अनहोनी को टालने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया साइट्स पर नजर रखने के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो लगातार पोस्ट और वीडियो पर नजर रख रही है.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो व धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर पैनी नजर रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के साथ कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी. ऐसे लोगों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा. वहीं, पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों पर एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः Hajj Pilgrimage 2023: हज यात्री अब कैशलेस जा सकेंगे मक्का मदीना, फॉरेक्स कार्ड से मिलेगी ये सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget