एक्सप्लोरर

Bihar Violence: नालंदा हिंसा में अब तक 130 गिरफ्तार, 15 FIR, प्रशासन को मंगलवार से हालात सामान्य होने की उम्मीद

Nalanda Violence: डीएम ने उम्मीद जाहिर की कि मंगलवार से हालात सामान्य होने की संभावना है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि मंगलवार की सुबह 9 बजे तक आवश्यक दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी जाएगी.

Communal Violence in Nalanda: हिंसा प्रभावित नालंदा जिले के डीएम शशांक शुभंकर ने सोमवार को बताया कि हिंसा की घटना से लेकर अब तक कुल 130 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. गिरफ्तार आरोपियों में बड़ी संख्या में नाबालिग हैं. उन्होंने बताया कि अब तक 15 एफआईआर दर्ज किए जा चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंगलवार से स्थिति सामान्य होने की संभावना जताई है. 

इलाके में लागू है धारा 144

डीएम ने बताया कि नालन्दा में रामनवमी के अवसर पर 31 मार्च को जुलूस के दौरान बिहार शरीफ के गगन दीवान मुहल्ले में हुई दो समुदायों के बीच झड़प के बाद एक अप्रैल को दिनभर शांति रही. लेकिन, शाम होते ही अचानक दो समुदायों के बीच का मामला शहर के कई मोहल्लों में फैल गया और देखते ही देखते कई इलाकों से गोलीबारी और आगजनी की खबरें आने लगी. इस दौरान चार लोगों को गोली लग गई, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद शहर में धारा 144 लगा दी गई है. हालांकि, माहौल कर्फ्यू जैसा नजर आ रहा है. 

मंगलवार से हालात सामान्य होने की उम्मीद- डीएम

डीएम ने उम्मीद जाहिर की कि मंगलवार से हालात सामान्य होने की संभावना है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि मंगलवार की सुबह 9 बजे तक आवश्यक दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी जाएगी. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे से सख्ती बरती जाएगी. वहीं, अफवाह फैलाने वालों पर या सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने बालों पर भी दंगा भड़काने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

शांति समिति की होगी बैठक

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इलाके में शांति बहाल करने के लिए आज भी शांति समिति की बैठक की जाएगी. वहीं, उन्होंने कहा कि डीजीपी हाई लेवल बैठक कर रहे हैं, जिसमें जरूरी सुझाव दिए जा रहे हैं, उस पर तुरंत अमल किया जा रहा है.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget