एक्सप्लोरर

Bihar Violence Issue : हंगामे के बीच बिहार विधानसभा स्थगित,मंत्री विजय चौधरी बोले- बेचैनी वाली भाषा बोल रहे गृहमंत्री अमित शाह

Bihar Violence Issue :बिहार में रामनवमी के अवसर पर हुई हिंसा के मुद्दे को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है. इसे लेकर जारी हंगामे की वजह से सोमवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

Patna News : रामनवमी के दिन बिहार के विभिन्न जिलों में हुई हिंसा के मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरम हो गई है. इसे लेकर सोमवार को विपक्षी दलों के विधानसभा में हंगामा करने पर बिहार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. विधानसभा परिसर में जदयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी संवाददाता सम्मेलन में मौजूदा माहौल के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और बिहार दौरे पर पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. 

गलत भाषा का प्रयोग किए तो उल्टा लटका देंगे 

मंत्री चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उन्हें बिहार की जनता से हमदर्दी होती तो अपनी ओर से शांति की अपील करते. उन्होंने एक बार भी ऐसा नहीं किया. चौधरी ने कहा कि अमित शाह बेचैनी वाली भाषा बोल रहे हैं, साथ ही सवाल भी किया कि देश का गृहमंत्री कहीं इस तरह की भाषा का  इस्तेमाल करता है ? बिहार के मंत्री ने यह भी कहा कि अमित शाह यदि गलत भाषा का प्रयोग किए तो उन्हें उल्टा लटका देंगे और सीधा कर देंगे. 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक रोटी सेंकने का आरोप 

चौधरी ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक रोटी सेंके जाने का आरोप लगाया. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की बड़ाई करते हुए कहा कि दंगा फैलाने की कोशिश की गई लेकिन सरकार की मुस्तैदी ने रोक दिया. दंगा इस वजह से फैल नहीं सका क्योंकि बिहार सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की नीति है. बिहार नीतीश मॉडल पर चलता है. उन्होंने कहा कि सदन के अंदर बीजेपी के लोग कुर्सी पटक रहे हैं, वेल में आकर हंगामा कर रहे हैं, जनता समझ रही है कि कौन दल जनता के हित के लिए काम कर रहा है व कौन तनाव फैला रहा है.

लोगों से सचेत हो जाने की अपील की 

युवाओं के दिमाग में सांप्रदायिक बातें डाली जा रही हैं, लोग सचेत हो जाए. राज्य सरकार को बदनाम करने व नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है. गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश से बातचीत नहीं की, गवर्नर से बात की.उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हिंसा भड़काई, उपद्रव फैलाया, उनकी पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी हो रही है. अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. विजय चौधरी ने कहा कि अमित शाह का बार-बार ये बोलना कि जदयू से गठबंधन नहीं होगा, दरवाज़े बंद हैं, दिखाता है कि नीतीश के बिना काम नहीं चलने वाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget