एक्सप्लोरर

बिहार: शादी या दूसरे आयोजनों में नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा महंगा, जानें- क्या है नया आदेश?

डीएम नवीन कुमार ने कहा कि ऐसे किसी भी आयोजन से पहले आयोजक को अपने कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी थानाध्यक्ष को देनी पड़ेगी. इसके साथ ही निर्धारित मापदंड के अनुसार लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए, कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन करना होगा.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. रोजाना सैकड़ों लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. इसके बावजूद शादी-विवाह या अन्य आयोजनों में लोग लापरवाही बरत रहे हैं. ऐसे में जिलाधिकारी नवीन कुमार ने संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोमवार को जिले में शादी-विवाह, तिलक समारोह और श्राद्ध कार्यक्रमों पर विशेष निगरानी रखने का आदेश जारी किया है. 

इस संबंध में उन्होंने बताया कि शादी-विवाह, तिलक समारोह औए श्राद्ध कार्यक्रमों में अत्यधिक भीड़ जुटने पर लोगों के संक्रमित होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. ऐसे में कोरोना काल में होने वाले शादी-विवाह समेत अन्य समारोह के आयोजन पर ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है. 

थानेदार को मिली निगरानी की जिम्मेदारी

डीएम नवीन कुमार ने कहा कि ऐसे किसी भी आयोजन से पहले आयोजक को अपने कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी थानाध्यक्ष को देनी पड़ेगी. इसके साथ ही निर्धारित मापदंड के अनुसार लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए, कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन करना होगा. इसका सख्ती से अनुपालन हो इस बाबत जिलाधिकारी और एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत इस तरह के कार्यक्रमों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि चौकीदार और अन्य श्रोतों से कार्यक्रम के आयोजन के संबंधित सूचना इकट्ठा करके जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करें.
 
अधिकतम सौ लोगों के शामिल होने की इजाजत

उन्होंने कहा कि जिले में शादी-विवाह और श्राद्ध कार्यक्रमों में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी. साथ ही कोविड प्रोटोकोल यथा- मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, सैनिटाइजेशन इत्यादि का अनुपालन अनिवार्य होगा. इस आदेश पर अधिकारियों को पूरी तरह अमल कराने की जिम्मेदारी दी गई है. डीएम ने बताया कि जिले में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू है. ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 47 निजी अस्पताल पड़े कम, 43 और को दिया गया जिम्मा, देखें- पूरी लिस्ट 

बिहार में 29 अप्रैल से रद्द रहेंगी ये 23 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget