एक्सप्लोरर

जहानाबाद में निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर प्रधान सहायक, वेतन भुगतान के लिए मांगे 50 हजार रुपये

Bihar Vigilance: घूसखोर प्रधान सहायक ने एक कर्मचारी के बकाए वेतन और भविष्य निधि के भुगतान के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसकी सूचना निगरानी की टीम को मिल गई थी.

Jehanabad News: पटना की विशेष निगरानी टीम ने मंगलवार को जहानाबाद जिला शिक्षा कार्यालय के प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव को उनके कार्यालय में ही रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एक परिवादी से उन्होंने 50 हजार रुपये की मांग की थी.  गिरफ्तार प्रधान सहायक को पूछताछ के लिए निगरानी टीम अपने साथ पटना ले आई है. पूछताछ के बाद उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. 

50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग

विशेष निगरानी इकाई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कौशल किशोर सिंह नामक एक परिवादी ने बीते 26 मई को विशेष निगरानी इकाई से लिखित शिकायत की थी कि जहानाबाद जिला शिक्षा कार्यालय का प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव उनके बकाए वेतन और भविष्य निधि के भुगतान के लिए उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है.

निगराईं टीम ने इस शिकायत के सत्यापन में आरोप को सही पाया. सूत्रों ने बताया कि सत्यापन के क्रम में जब निगरानी के एक अधिकारी ने लक्ष्मण यादव से बात की तो उसने कहा कि जब तक रिश्वत की रकम का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक बकाए वेतन और भविष्य निधि का भुगतान नहीं होगा. इस शिकायत के सत्यापन के बाद विशेष निगरानी इकाई पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया और उसे जहानाबाद के रवाना कर दिया गया.

मंगलवार को जैसे ही कौशल किशोर ने प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव को रिश्वत के रूप में 50 हजार की रकम दी, वैसे ही वहां घात लगाए विशेष निगरानी इकाई की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया.

विशेष निगरानी इकाई ने की लोगों से अपील

विशेष निगरानी इकाई ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई लोक सेवाक काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत विशेष निगरानी इकाई के फोन नंबर- 0612-2506253 और मोबाईल नंबर 9431800122 या 9431800135 पर दर्ज कराई जा सकती है. ऐसी शिकायतों पर विशेष निगरानी इकाई तत्काल कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें: बिहार में BJP MLA को 2 साल के कारावास की सजा, इस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget