एक्सप्लोरर

Bihar Vidhan Sabha Winter Session: विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, हमास का समर्थन कर रहे थे वाम दल, BJP ने किया हंगामा

Bihar Vidhan Sabha Winter Session Live Updates: छह से 10 नवंबर तक चलने वाले इस सत्र को काफी अहम माना जा रहा है. 7 और 8 नवंबर को विधानसभा में राजकीय विधेयक पेश होगा.

Key Events
Bihar Vidhan Sabha Winter Session Live Updates Bihar Assembly Nitish Kumar Tejashwi Yadav Caste Survey BJP ANN Bihar Vidhan Sabha Winter Session: विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, हमास का समर्थन कर रहे थे वाम दल, BJP ने किया हंगामा
बिहार विधानसभा परिसर में विरोध करती बीजेपी
Source : शशांक कुमार

Background

पटना: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार (6 नवंबर) से शुरू हो रहा है. यह सत्र 10 नवंबर तक चलेगा. विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे और विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इस शीतकालीन सत्र में विधान मंडल में पांच बैठकें होंगी. आज द्वितीय अनुपूरक बजट को पेश किया जाएगा. 7 और 8 नवंबर को विधानसभा में राजकीय विधेयक पेश होगा. 9 नवंबर को 2023-24 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद विवाद, मतदान और उससे संबंधित विनियोग विधेयक पास किया जाएगा. अंतिम दिन 10 नवंबर को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प) पूरे किए जाएंगे.

आरक्षण का कोटा बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव पेश कर सकती है सरकार

शीतकालीन सत्र काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि सरकार जातीय गणना (Caste Survey) के आंकड़ों को विस्तार के साथ सदन के पटल में रख सकती है. जातीय गणना के दौरान हुए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को भी सरकार जारी कर सकती है. जातीय गणना की रिपोर्ट के आधार पर सरकार आरक्षण का कोटा बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव पेश कर सकती है. सरकार आरक्षण का कोटा 50% से बढ़ाकर 70% करने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेज सकती है.

जातीय गणना के आंकड़ों को फर्जी बता रही बीजेपी

शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. महागठबंधन सरकार को भारतीय जनता पार्टी बिगड़ती कानून व्यवस्था, शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, 20 लाख नौकरी-रोजगार के वादे के मुद्दे पर घेरेगी. बीजेपी जातीय गणना के आंकड़े को भी फर्जी बता रही है. इसको लेकर भी सरकार की घेराबंदी करेगी. बीजेपी का आरोप है कि बिहार सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए कुछ खास जातियों की संख्या को बढ़ाकर दिखाया व अन्य जातियों की संख्या कम कर दिखाया.

वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 70 मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी के अलावा 800 पुलिस बल के जवान प्रतिनियुक्त किए गए हैं. आठ क्यूआरटी टीम भी क्रियाशील रहेगी. छह से 10 नवंबर तक चलने वाले इस सत्र को काफी अहम माना जा रहा है.

11:25 AM (IST)  •  06 Nov 2023

Bihar Vidhan Sabha Winter Session: एक मिनट के मौन के दौरान सदन में हंगामा

शोक प्रस्ताव में एक मिनट के मौन के दौरान सदन के अंदर वाम दलों के विधायक हमास-इजरायल युद्ध के मुद्दे पर हंगामा करने लगे. हमास का समर्थन कर रहे थे. तब ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

00:18 AM (IST)  •  07 Nov 2023

Bihar Vidhan Sabha Winter Session: बीजेपी ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

विधानसभा परिसर में बीजेपी के तमाम विधायक बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. बीजेपी के नेता डिप्टी सीएम तेजस्वी को चार्जशीटेड बताकर सीएम नीतीश से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. लैंड फॉर जॉब मामले में भी बीजेपी तेजस्वी को घेर रही है. पार्टी के नेता बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठा रहे हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget