एक्सप्लोरर

बिहार: गया मॉब लिंचिंग मामले का वीडियो आया सामने, खंभे में बांध कर की गई थी शख्स की पिटाई

इस मामले में गया एसएसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर डोभी थाना पुलिस ने पहचान कर 9 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, घटना में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गया: बिहार के गया जिले में मंगलवार को ग्रामीणों ने चोर के शक में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के वायरल वीडियो में ग्रामीण युवक को अर्धनग्न कर खंभे से बांध कर लाठी-डंडे से पीटते दिख रहे हैं. रोता-चिल्लाता युवक ग्रामीणों से उसे छोड़ देने गुहार लगा रहा है. लेकिन ग्रामीणों ने उसकी लगातार पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गयी.

9 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है एफआईआर

फिलहाल, इस मामले में गया एसएसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर डोभी थाना पुलिस ने पहचान कर 9 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, घटना में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

चोर समझकर की थी पिटाई

मालूम हो कि जिले के डोभी प्रखंड के केशापी गांव में मंगलवार की देर रात ग्रामीणों ने चोर समझ कर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. दरसअल, देर रात ग्रामीणों ने अज्ञात युवक को गांव में घूमता देख उसे चोर समझ लिया था. इसके बाद कई ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह युवक की पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. मृतक की पहचान पास के ही गांव लेम्बोगढ़ा में रहने वाले दीपक कुमार के रूप में की गई थी.

मृतक के परिजनों ने कही थी ये बात

मृतक दीपक के परिजनों ने बताया था कि बचपन में ही दीपक के माता-पिता की मौत हो गई थी. वह मानसिक रूप से कमजोर था, ऐसे में उसकी नानी उसे लेम्बोगढ़ा गांव में अपने साथ रखती थी. मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अक्सर वह कहीं बाहर निकल जाता था. इसी क्रम में वो मंगलवार को भी बाहर निकल गया था. सुबह जब उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि केशापी गॉव में उसे चोर समझ कर मार दिया गया है.

यह भी पढ़ें -

BJP विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, अपराधी ने कहा- घर में घुसकर........ CM नीतीश को अपने मंत्रियों के आपराधिक बैकग्राउंड की नहीं है जानकारी, सवाल पूछने पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget