एक्सप्लोरर

Bihar Unlock: खुलेंगे राज्य के सभी आंगनवाड़ी केंद्र, जिला प्रशासन के हाथ होगी कमान, कर सकेंगे फैसले

पूजा पंडाल और मेला लगाने के लिए अनुमति देने से पहले प्रशासन इस बात का ध्यान रखेगा कि पूजा समिति के सदस्य पूर्ण रूप से वैक्सीनेटेड हों या वैक्सीन का एक डोज भी जरूर लिया हो.

पटना: कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बिहार में 15 नवंबर तक अनलॉक की अवधि को बढ़ा दिया गया है. इस दौरान राज्य के सभी आंगनवाड़ी केंद्र और छोटे बच्चों के स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है. साथ ही त्योहारों में लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फैसले लेने और आदेश निर्गत करने का अधिकार जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है. दरसअल, अनलॉक-7 को लेकर सुबह से ही क्रासिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक चल रही थी. बैठक में ये फैसले लिए गए, जिसे अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पत्रकारों संग साझा किया.

अगला डेढ़ महीना बहुत क्रूशियल

बिहार के मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक ने 25 सितंबर के बाद लागू होने वाले अनलॉक-7 पर सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि अगला डेढ़ महीना बहुत क्रूशियल है. खासकर बिहार के लिए, ऐसे में इन्हीं को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए गए हैं. पंचायत चुनाव का भी ध्यान रखा गया है. विधि व्यवस्था और प्रोटोकॉल को ध्यान में रख कर नया आदेश निकाला गया है. 

जिला प्रशासन आदेश जारी करेगा

उन्होंने बताया कि अब राज्य में 15 नवंबर तक सभी आंगनवाड़ी केंद्र और किंडर गार्डन स्कूल खुले रहेंगे. साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान बाहर से आने वालों की कोरोना जांच होगी. दुर्गा पूजा या दीवाली के दौरान आयोजिय होने वाली पूजा और मेला में लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन आदेश जारी करेगा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वो अपने स्तर से फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होंगे.

हालांकि, पूजा पंडाल और मेला लगाने के लिए अनुमति देने से पहले प्रशासन इस बात का ध्यान रखेगा कि पूजा समिति के सदस्य पूर्ण रूप से वैक्सीनेटेड हों या वैक्सीन का एक डोज भी जरूर लिया हो. वहीं, पंडाल के मुख्य द्वार पर अगन्तुओं के टीका प्राप्त होने का प्रमाण देखने के लिए लोगों की व्यवस्था हो. साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जांच शिविर भी हो. टीकाकरण की भी व्यवस्था होनी चाहिए.

एंटीजेन किट से कराई जाएगी जांच 

अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार आने वालों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ेगी. ऐसे में वैसे राज्यों से आने वाले लोग जहां मौजूदा समय में कोरोना का प्रकोप अधिक है या डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया गया है का रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट अथवा एनएच पर रैपिड एंटीजेन किट से कोरोना जांच कराई जाएगी. साथ ही उनके टीकाकरण की भी व्यवस्था की जाएगी. कोरोना जांच की संख्या को बढ़ावा देने पर जोर देना है.

यह भी पढ़ें -

Gopalganj News: गोपालगंज के डीएम ने डॉक्टरों को दी चेतावनी, कहा- ईमानदारी से करें यह काम

बिहारः कोर्ट ने फिर सुनाया अनोखा फैसला, '5 बच्चों को 6 माह तक मुफ्त में देना होगा आधा-आधा लीटर दूध'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget