एक्सप्लोरर

अजब-गजब: बिहार में मुर्गी का मर्डर, महिला ने दर्ज कराई FIR, बोली- मैं उसे साथ लेकर सोती थी

Bihar News: सीवान के मुफस्सिल थाने में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. देवर समते तीन लोगों पर आरोप लगाया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक दास ने बताया कि एफआईआर दर्ज हो गई है.

Siwan News: बिहार के सीवान से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. इस घटना को जो भी सुन रहा है वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. एक महिला ने अपनी मुर्गी की हत्या को लेकर सीवान के मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. हत्या का आरोप उसने अपने देवर और दो अन्य लोगों पर लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि पीड़ित महिला टड़वा गांव की रहने वाली रिंकी देवी है. आज (सोमवार) से चार दिन पहले उसकी मुर्गी को गला दबाकर मार दिया गया था. हत्या के बाद वह उसी दिन मुर्गी को लेकर थाने भी पहुंची थी. थाने में उसे यह कहा गया कि वो मरी हुई मुर्गी को दफनाकर आए, इसके बाद केस दर्ज हो जाएगा. आज (सोमवार) वह दोबारा थाने पहुंची थी.

देवर के अलावा अन्य लोगों पर भी महिला ने लगाया आरोप

इस पूरे मामले में महिला रिंकी देवी ने सीधे तौर पर अपनी मुर्गी की हत्या का आरोप अपने देवर गुड्डू के अलावा सनम और शिला पर लगाया है. ये दोनों गुड्डू के परिवार के ही बताए जा रहे हैं. महिला ने बताया कि गुड्डू रोज दो अंडा खाता था. उसके बावजूद गर्दन दबाकर इन तीनों ने उसकी मुर्गी को मार दिया.

'प्यार करती थी… साथ लेकर सोती थी'

सोमवार (16 जून, 2025) को थाने में महिला रिंकी देवी ने पत्रकारों से कैमरे पर रोते हुए कहा, "इन तीनों (आरोपी) ने मिलकर मेरी मुर्गी को मार डाला. हम अपनी मरी हुई मुर्गी को लेकर थाना पहुंचे थे तो सर और मैडम ने कहा था कि इसे मिट्टी में दफना कर आओ तो हम 107 का केस कर देते हैं. आज थाने पर हमें एफआईआर के लिए बुलाया गया था तो मैं आई हूं. मैं मुर्गी को बहुत प्यार करती थी. मैं उसे साथ लेकर सोती थी." इस पूरे मामले पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक दास ने फोन पर बताया कि एफआईआर दर्ज हो गई है. आगे की कार्रवाई की जाएगी. अब इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें- 'अगर हिंदू धर्म में भरोसा नहीं है तो…', लालू यादव पर क्यों फायर हो गए गिरिराज सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget