एक्सप्लोरर

Bihar News: भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों को भेजेंगे जहन्नुम, बोले नित्यानंद राय- बीजेपी ने देश के लिए...

Nityanand Rai: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गया में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया. इससे पहले उन्होंने मां मंगलागौरी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी की.

BJP Membership Campaign: गया संग्रहालय में बुधवार (04 सितंबर) को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बीजेपी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया. सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि बीजेपी के सदस्य जो फिर सदस्य बने हैं, उनका स्वागत है. बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जो जनसेवा के लिए विख्यात है. भारत माता की जय कहने वाली बीजेपी पार्टी ही है.

बीजेपी ने करके दिखाया- नित्यानंद राय 

सिर्फ यही पार्टी है, जिसने देश में परमाणु बम विस्फोट कर बताया कि दुनिया शक्तिशाली देश बन गया यह. बीजेपी ने दिखलाया है. रामजन्म भूमि का निर्माण कराने, पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करके, आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख का स्वास्थ्य सुविधा देकर, धारा 370 हटाकर, किसानों को किसान सम्मान निधि देकर. हमारे नेता का नाम नरेंद्र मोदी है और पार्टी का नाम बीजेपी है.

2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना देखने वाला पार्टी है. सत्यानाश करने वाली पार्टी कांग्रेस और घोटाला, परिवारवाद वाली पार्टी आरजेडी है. पिछली बार 11 लाख सदस्यत बनाकर बिहार में गया जिला दूसरे स्थान पर था. इस बार पहले स्थान पर लाना है. 20 लाख सदस्यता बनाने का लक्ष्य रखा गया है. देश की ओर आंख उठाकर देखने वाले नक्सल, आतंकियों को जेल या जहन्नुम भेजेंगे, उसे मिट्टी में मिला देंगे.

जब उनसे पूछा गया कि लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है. बीजेपी और आरएसएस को निशाने पर लिया. कहा कि इतना मजबूर करेंगे कि जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा. उन्होंने लिखा, 'इन RSS/BJP वालों का कान पकड़, दंड बैठक करा इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे. इस पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करना इनके स्वभाव में है. जनता इसलिए उनको सबक सिखा भी चुकी है. इस प्रकार की भाषा बोलना अशोभनीय है. कम से कम लालू यादव को इससे परहेज रखना चाहिए.

विधि व्यवस्था पर तेजस्वी यादव के उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव का मतदान हो रहा था. इसी बीच तेजस्वी यादव को भ्रम हो गया था कि हमारी सरकार बन रही है. आरजेडी वालों को भ्रम हो गया था. अपने 15 वर्षो के उस जंगलराज के सपनों को लाने का हड़कंप मचाना शुरू किया. गरीबों के साथ मारपीट, बेइजत करना, लूटपाट मचाना, रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था. वह क्या विधि व्यवस्था की बात करेंगे.

'अपराधियों को सरंक्षण देने वाली पार्टी आरजेडी'

जब उनकी सरकार थी तो वह सिर्फ अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य करती थी. अपराधी उनके मंत्री विधायक के यहां शरण लेते थे. मंगलागौरी मंदिर में गए तो मालूम चला कि एक आरजेडी के विधायक ने इतना फायरिंग किया था कि कई सौ वर्ष पुरानी पेड़ की डाल को गिरा दिया. ईश्वर को भी अन्याय  बर्दाश्त नहीं होता है. अब परिणाम देखिए. वैसे लोगों की पार्टी है. आर्म्स का प्रदर्शन करने वाली और अपराधियों को सरंक्षण देने वाली आरजेडी पार्टी है. आज अपराधिक घटना होती है तो अपराधियों को सजा मिलती है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: जमुई में दंपति को अर्धनग्न अवस्था में जूतों की माला पहनकर गांव में घुमाया, तमाशबीन बने देखते रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget