एक्सप्लोरर

Bihar News: 'बिहार में पुल गिरने की घटना किसी साजिश का नतीजा', बोले जीतन राम मांझी- 'एक महीने पहले क्यों नहीं...'

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा कि आखिर क्यों बिहार में बार–बार पुल टूट रहा है. बिहार सरकार दोनो बिंदुओं पर देखे. यह हमारा अनुरोध और निर्देश है.

Union Minister Jitan Ram Manjhi: गया के गोदावरी स्थित अपने आवास पर शनिवार (29 जून) को एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि बिहार में बार–बार पुल टूट रहे हैं. पहले पुल क्यों नहीं टूट रहा था. एक महीना पहले ऐसा नहीं हो रहा था अब ऐसा क्यों हो रहा है. हमे लगता है कि इसमें कहीं न कहीं साजिश भी है. बिहार सरकार दोनो बिंदुओं पर देखे यह हमारा अनुरोध और निर्देश है.

संवेदक के विरुद्ध की कार्रवाई की मांग

हालांकि मांझी ने ये भी कहा कि ठिकेदार की गलती से ऐसी घटनाए हो रही है. घटिया किस्म का उसमें मेटेरियल दिया होगा. पुल का गिर जाना यह अलग बात है. उस पर बिहार सरकार त्वरित कार्रवाई कर रही है. संवेदक के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की बात हो रही है. संवेदको से पैसा वसूला जाएगा.

संसद भवन में ओवैसी के शपथ ग्रहण के दौरान जय फलिस्तीन का नारा कहने पर उन्होंने कहा कि यह अलोकतांत्रिक बात हुई है. कार्रवाई करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को बहुत सारे लोगों ने अनुरोध किया है. सवाल है कि संविधान की रक्षा करने के लिए संविधान की शपथ लेते हैं. संविधान में देश के विरोधी तत्व के बारे में अगर कोई बोलता है तो मूर्खता है. भारत सरकार इस पर जरूर कार्रवाई करेगी. लोकसभा अध्यक्ष को कई मंत्री और सांसदो ने कार्रवाई के लिए लिखा है.

हमारे भारतीय दूसरे जगह मारे जाते हैं तो उसके लिए नारा क्यों नहीं लगाया जाता है, तो जय फलिस्तीन की बात क्यों करते है. भारतीयों की बात करतें, फलिस्तानी की तो निंदा करनी चाहिए जिसके वजह से भारतीय मारे जाते हैं. भारत सरकार सभी भारतीयों को सुरक्षित लाने का प्रयास कर रही है जो भारतीय मुसीबत में फंसे हैं. तो ऐसे में फलिस्तीनी का नारा लगाने का क्या औचित्य है. यह एंटीनेशनल मॉब है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए.

मंत्री जेपी नड्डा के बयान पर कही ये बात

मंत्री जेपी नड्डा ने एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल को मिनी पाकिस्तान बताया है, इस पर मांझी ने कहा कि रिपोर्ट सौंपी है या नहीं इसकी जानकारी हमें नहीं है, लेकिन यह बात सच है कि शरणार्थी के नाम पर हमारे बिहार और बंगाल में बांग्लादेश और सटे देशों से काफी संख्या में शरणार्थी आते हैं. उन शरणार्थियों पर सरकार सोचकर निर्णय लेगी. पश्चिम बंगाल को मिनी पाकिस्तान या मिनी बांग्लादेश कहना उचित नही है.

बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के जरिए बीजेपी कार्यालय पर बुलडोजर चलाने की बात पर कहा कि यह गलत और असंवैधानिक बात है. हिंदुस्तान में सभी पार्टी को काम करने का अधिकार है. चाहे वह जो भी पार्टी रहे. अपना प्रचार प्रसार करने का अधिकार है, अगर इस अधिकार का हनन कोई करता है तो गैर संवैधानिक मामला है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'इस बार जनता कुर्सी से ऐसा उतारेगी...', नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का जोरदार हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget