एक्सप्लोरर

'रोजगार के मोर्चे पर भारत फेल', अमेरिका में राहुल गांधी के कथन पर चिराग पासवान ने दी नसीहत

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा कि विदेश में जाकर जिस तरीके से भारत की बुराई करने की आदत राहुल गांधी की बन गई है, यह कहीं ना कहीं यह गलत राजनीतिक परंपरा की शुरुआत है.

Chirag Paswan Targeted Rahul Gandhi: अमेरिका में राहुल गांधी ने चीन की 'तारीफ' की है. इस दौरान अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार के मोर्चे पर भारत फेल हो रहा है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अगर उनको अपने देश में सारी बुराइयां दिखती हैं और दूसरे देशों में उन्हें लगता है कि सब बहुत अच्छा चल रहा है. चिराग ने कहा इस तरीके से विदेश में जाकर आपको (राहुल गांधी) कोई भी ऐतराज करने का अधिकार नहीं है. आप भारत में  एलओपी भी हैं. आप सरकार के समक्ष भी अपना सुझाव रख सकते हैं. अपनी चिताओं भी रख सकते हैं, लेकिन इस तरीके से दूसरे देश में जाकर भारत की बुराई करना कहीं से भी उचित नहीं है.

'अपने देश की बुराई करना कहीं से उचित नहीं'

चिराग पासवान ने कहा कि विदेश में जाकर जिस तरीके से भारत की बुराई करने की आदत राहुल गांधी की बन गई है, यह कहीं ना कहीं गलत राजनीतिक परंपरा की शुरुआत है. आपसी मतभेद जरूर हो सकता है. सत्ता पक्ष और विपक्ष में हमेशा से रहा है, लेकिन विदेशी मंच पर जाकर अपने राजनीतिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत राजनीति के लाभ के लिए इस तरीके से इस्तेमाल कर अपने ही देश की बुराई करना ये कहीं से उचित नहीं है. 

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रेसिडेंट सैम पित्रोदा ने अपने बयान में कहा था कि राहुल गांधी पप्पू नहीं है. वो गहरी सोच रखने वाले रणनीतिकार है. इस सवाल के जवाब में चिराग ने कहा कि यह सारी सोच जनता के डोमेन में है, अगर उसके बाद भी जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार को चुना है, तो कहीं ना कहीं यह बात तो स्पष्ट है ना कि सैम पित्रोदा के जितने भी चीजों का उल्लेख कर रहे हैं राहुल गांधी जी को लेकर कम से कम भारत की जानता उसको स्वीकार नहीं करती है.

अगर सैम पित्रोदा की बातों को भारत की जानता स्वीकार करती होती तो तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री नहीं बनाते ।लगातार जो कि भारत के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है. लगातार मात्र दूसरी बार हुआ है जब देश के जनता ने तीसरी बार एक ही प्रधानमंत्री एनडीए गठबंधन को चूनने का काम किया है. ऐसे में जो स्वयं पित्रोदा कर रहे हैं उसको देश की जनता नहीं मान रही है.

बीजेपी नेता की हत्या पर क्या बोले चिराग?

पटनासिटी में हुई बीजेपी नेता की हत्या को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि यह चिंता का विषय है. अगर इस तरीके से हत्या दिन दहाड़े कोई करता है, अगर अपराधियों का मनोबल इतना ज्यादा बढ़ा है. तो ऐसे में जरूरी है कि कानून को और सख्ती से लागू किया जाए. जब तक अपराधियों के मन में डर नहीं आएगा. तब तक इस तरीके की घटना घटती रहेंगी मैं  फिर से आग्रह करूंगा स्थानीय प्रशासन से कि जल्द से जल्द जो भी दोषी हो उन पर कड़ी कार्रवाई करें और कानून के डर को कम से कम अपराधियों के मन में स्थापित करने का काम करें.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: छपरा में मरीज की मौत के बाद फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, यूट्यूब देखकर किया था पथरी का ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget