एक्सप्लोरर

Bihar News: शराबबंदी के बाद सीधे रगों में 'जहर' उतार रहे युवा, कहा- इससे कोई नुकसान नहीं, फायदा होता है

मोहनिया डीएसपी बताते हैं कि पूरे अनुमंडल में एनडीपीएस के तहत कार्रवाई हुई है, जिसमें 10 केस दर्ज हुआ है. वहीं, 37 लोगों पर कार्रवाई के लिए मामला दर्ज किया गया है. 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

कैमूर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून (Bihar Liquor Ban) लागू होने के बाद हीरोइन और नशे की इंजेक्शनों का प्रयोग काफी बढ़ गया है. पुलिस की शिथिलता के कारण ये नशा युवा वर्ग के बीच तेजी से पांव पसार रहा है. युवा धड़ल्ले से 'जहर' को अपनी रगों में उतार रहे हैं. इधर, पुलिस पूरी ताकत से शराब ढूंढने में लगी हुई है. ताजा मामला बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया का है, जहां एबीपी के कैमरे में हीरोइन पीते और नशे का इंजेक्शन लेते लोगों की तस्वीरें कैद हुई हैं. तस्वीर ऐसी जिसे देख लोग सहम जाएं.

25 साल पहले करते थे सेवन

बता दें कि कैमूर का मोहनिया हीरोइन के सेवन को लेकर काफी चर्चा में रहा है. 25 साल पहले लोग इस तरह हीरोइन का सेवन करते थे कि उनकी शादी तक नहीं हुआ करती थी. जानकार बताते हैं कि हीरोइन का तार पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था. काफी मशक्कत के बाद जिंदगी पटरी पर लौटी थी. लेकिन फिर एक बार ये ट्रेंड शुरू हो गया है. मोहनिया के युवक धड़ल्ले से हीरोइन और नशे की इंजेक्शन का सेवन कर रहे हैं. 

VIDEO: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 250 की वृद्धि पर सुनें क्या कह रहे पटना के दुकानदार, पॉकेट पर सीधा असर

हद तो ये है कि पीने वालों का मानना है कि ये नशा उनको नुकसान नहीं, फायदा पहुंचा रहा है. लेकिन बड़े-बुजुर्ग युवाओं की इस लत से चिंतित हैं. उनका कहना है कि इस लत के कारण हमने पहले भी घरों को उजड़ते देखा है. लोगों की शादी नहीं होती थी. तब जाकर प्रशासनिक स्तर से अभियान चलाया गया, जिसके बाद स्थिति में सुधार आया. लेकिन शराबबंदी के बाद फिर से एक बार युवा नशे की जद में आ रहे हैं. 

हीरोइन की बिक्री करने वाले तस्करों द्वारा गली-मोहल्ले में धड़ल्ले से इसकी बिक्री जा रही है. इधर, चौक-चौराहे और सार्वजनिक जगहों पर युवा खुलेआम हीरोइन पीते हुए नजर आते हैं. पुलिस कार्रवाई करती तो है, लेकिन लोगों में पुलिस का भय दिखाई नहीं देता.

अधिकारियों ने कही ये बात 

वहीं, इस मामले मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान बताते हैं कि पूरे अनुमंडल में एनडीपीएस के तहत कार्रवाई हुई है, जिसमें 10 केस दर्ज हुआ है. वहीं, 37 लोगों पर कार्रवाई के लिए मामला दर्ज किया गया है. 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जो लोग खुलेआम मादक पदार्थ का सेवन कर रहे हैं, उन लोगों पर नजर बनी हुई है. पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. 

यह भी पढ़ें -

बिहार के सिवान में बीच सड़क पर दो महिलाओं को मुखिया ने पीटा, दृश्य देखकर सिहर उठेंगे आप, अब वायरल हुआ ये VIDEO

Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और उपराष्ट्रपति की अटकलों पर बोले डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, पढ़ें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget