एक्सप्लोरर

शिक्षा मंत्री की गाड़ी से लटकी रही महिला, बढ़ गई कार, अभ्यर्थियों को इग्नोर कर निकल गए सुनील सिंह

टीआरई-3 शिक्षक अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग लगातार कर रहे हैं. अगर सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होता है तो कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनके अच्छे नंबर हैं. उनको नौकरी मिलेगी.

Patna News: बिहार के पटना में TRE-3 के शिक्षक अभ्यर्थी लगातार सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर सरकार के पास गुहार लगा रहे हैं. यह अभ्यर्थी सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं. कई बार इन्होंने बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील सिंह के आवास का भी घेराव किया है, लेकिन इनकी सुनवाई नहीं हो रही.

मंत्री ने खुद दिया था आश्वासन

इनका कहना है इनको सिर्फ डेडलाइन दी जा रही है. कुछ दिन पहले सैकड़ों की संख्या में टीआरई-3 के अभ्यर्थी जब शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास का घेराव करने पहुंचे थे, तब घेराव के दौरान मंत्री ने खुद उनके सामने उपस्थित होकर भरोसा दिया था कि आपकी समस्याओं का निदान जल्द कर दिया जाएगा, लेकिन इन शिक्षक अभ्यार्थियों को अब तक निराशा ही हाथ लगी है.

ऐसे में आज जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान देखा गया कि शिक्षा मंत्री के समक्ष पहुंचे इन अभ्यर्थियों ने दोबारा अपनी मांगों को रखा. एक महिला शिक्षक अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री सुनील सिंह की गाड़ी पर भी लटक गई. यह महिला अपनी समस्या मंत्री सुनील सिंह को बता रही थी, लेकिन मंत्री की गाड़ी बढ़ती ही चली गई. इस दौरान मंत्री सुनील सिंह को कई लोगों ने अपना ज्ञापन दिया, लेकिन उस ज्ञापन को मंत्री ने लिया तक नहीं. कई फरियादियों के कागज हाथ में लेकर शिक्षा मंत्री ने फेंक दिए. उनकी बात बिना सुने मंत्री निकाल गए

दरअसल पटना जदयू प्रदेश कार्यालय में मंगलवार से शुक्रवार तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए हुए फरियादियों की मंत्री फरियाद सुनते हैं. वहीं BPSC TRE-3.0 के शिक्षक अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात करने जेडीयू दफ्तर आए थे. अभ्यार्थियों की मांग है कि सपप्लिमेंट्री रिजल्ट जारी किया जाए.

शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन क्यों?

टीआरई-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होता है तो कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनके अच्छे नंबर हैं. उनको नौकरी मिलेगी. अभ्यर्थियों ने कहा है कि कई अभ्यर्थी हैं, जिनकी तीन-तीन पदों पर नौकरी हुई है. ऐसे में वह तो एक ही पद पर ज्वाइन करेंगे तो जो दो पद रिक्त पड़े हैं, उसे सप्लीमेंट्री रिजल्ट के तहत भरा जाए. 

ये भी पढ़ें: छपरा में बच्चे की मौत के बाद हंगामे में पुलिस पर पथराव, जवाब में हुई कई राउंड फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget