एक्सप्लोरर

बिहार: जल्द निर्मली तक चलेगी ट्रेन, निरीक्षण करने पहुंचे DRM ने अधिकारियों को दिया निर्देश

निरीक्षण के बाद डीआरएम कहा कि फरवरी के अंत तक सहरसा से आने वाली ट्रेन सरायगढ़ जंक्शन होते निर्मली स्टेशन तक पहुंचने लगेगी. इसके लिए तेज गति से काम कराया जा रहा है.

सुपौल: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोशी रेल महासेतु का उद्घाटन कर आसनपुर कुपहा तक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था. अब इस रूट पर ट्रेन परिचालन को लेकर काम जारी है. इसी क्रम में बुधवार को सुपौल के निर्मली तक रेलवे लाइन के विस्तार को लेकर समस्तीपुर रेल डिवीजन के डीआरएम अशोक महेश्वरी सरायगढ़ रेलवे जंक्शन पहुंचे.

रेलवे लाइन जुड़ने से पहले पूरा करें काम

स्पेशल ट्रेन से सरायगढ़ पहुंचे डीआरएम ने करीब 45 मिनट तक निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य करने हैं, उसे निर्मली तक रेलवे लाइन के जुड़ने से पहले पूरा कराया जाए.

यात्रियों को नहीं होनी चाहिए परेशानी

डीआरएम ने कहा जिस प्लेटफार्म पर शौचालय बना है उसे शुरू करवाया जाएगा. उन्होंने शौचालय के निरीक्षण के दौरान पायी गयी गड़बड़ी को दूर करने का निर्देश दिया. डीआरएम ने कहा कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को शुद्ध पेयजल के लिए कठिनाई न हो इस दिशा में तुरंत पहल होनी चाहिए.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन घर में पहुंचकर वहां की व्यवस्था देखी और स्टेशन मास्टर से पूछताछ की. डीआरएम ने प्लेटफार्म निर्माण, स्टेशन घर निर्माण का भी बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जल्दी प्लेटफार्म पर ओवरब्रिज भी बन जाएगा.

फरवरी के अंत तक निर्मली पहुंचेगी ट्रेन

निरीक्षण के बाद डीआरएम कहा कि फरवरी के अंत तक सहरसा से आने वाली ट्रेन सरायगढ़ जंक्शन होते निर्मली स्टेशन तक पहुंचने लगेगी. इसके लिए तेज गति से काम कराया जा रहा है. सरायगढ़ जंक्शन को और बेहतर बनाने के लिए भी काम होगा. जंक्शन पर जो भी समस्याएं हैं उसको जल्द दूर कराया जाएगा. बता दें कि ट्रेन के स्पेशल बोगी से निरीक्षण के लिए सरायगढ़ जंक्शन पहुंचे डीआरएम के साथ सीनियर डीएन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget