एक्सप्लोरर

नालंदा सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक और खलासी की मौत, टक्कर मार कर भाग निकला ट्रक ड्राइवर

Road Accident: घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खदेड़कर ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया. मगर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Nalanda Road Accident: बिहार के नालंदा में शनिवार को सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर पुल के समीप घटी है. ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी. इससे ट्रैक्टर चालक सड़क पर गिर गया और पीछे से तेज गति में आ रहा ट्रक चालक उसके शरीर पर वाहन को चढ़ाते हुए भाग निकला, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

 बिहारशरीफ की ओर आ रहा था चालक

इस घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क पर आ गए, जिससे यातायात व्यवस्था में परेशानी आई. मृतक की पहचान दीपनगर थाना इलाके के विजवनपर गांव निवासी साको चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र पप्पू चौधरी जबकि दूसरा मृतक की पहचान मुन्नू चौधरी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मृतक पप्पू चौधरी ट्रैक्टर पर ईंट लोड करके गिरियक से बिहार शरीफ की ओर आ रहे थे, इसी बीच यह घटना घटी है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खदेड़कर ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया. मगर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने परिवार वालों को दी फिर मौके पर पुलिस पहुंची. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों मृतक चालक एक ही गांव के रहने वाले हैं, जिससे गांव में मातम छा गया है.

दीपनगर थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव की पहचान कर ली गई है और शव को बरामद कर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मौके से ट्रक जब्त करते हुए गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ेंः पटना में लालू यादव से हुई राहुल गांधी की बातचीत, खुले कैंपस में भी सब कुछ रहा सीक्रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget