एक्सप्लोरर

अरवल में वज्रपात से एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मां और पिता के साथ जिंदा जली बेटी

Lightning In Arwal: बारिश से बचने के लिए तीनों ने पास में रखे पुआल की टाल के नीचे शरण ली. तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए.

Arwal News: अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में सोमवार को एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया. आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में अवधेश यादव, उनकी पत्नी राधिका देवी और उनकी 20 वर्षीय बेटी रिंकू कुमारी शामिल है.

दरअसल यह हादसा उस समय हुआ जब अवधेश यादव, उनकी पत्नी राधिका देवी और उनकी 20 वर्षीय बेटी रिंकू कुमारी खेत में चना और गेहूं के बोझे को बारिश से बचाने के लिए खलिहान में इकट्ठा कर रहा था. मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए तीनों ने पास में रखे पुआल की टाल के नीचे शरण ली, लेकिन तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए.

बिजली गिरने से पुआल में आग लग गई और तीनों जिंदा जल गए. हादसे के बाद आग की लपटें देखकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे. इस हादसे ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया, क्योंकि रिंकू कुमारी की शादी 25 अप्रैल को होने वाली थी. परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने उनकी सारी खुशियों को मातम में बदल दिया.

इधर घटना के तुरंत बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को आग से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही वंशी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार राय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर शवों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: Pashupati Paras: 'मैने नहीं, एनडीए ने हमसे नाता तोड़ लिया', बोले पशुपति पारस- हमारी दलितों की पार्टी है इसलिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget