एक्सप्लोरर

Bihar Terror Module: बिहार के कई जिलों में NIA ने बोला धावा, अररिया, दरभंगा समेत कई शहरों में एक साथ छापेमारी

NIA Raids in Bihar: एनआईए की टीम छापेमारी करने के लिए सुबह-सुबह जिलों में पहुंची. फुलवारी शरीफ टेरर मामले का भंडाफोड़ होने के बाद से लगातार कार्रवाई जारी है.

पटना: बिहार टेरर मॉड्यूल (Bihar Terror Module) मामले में एनआईए (NIA) की टीम ने गुरुवार की सुबह कई जिलों में एक साथ धावा बोला. सुबह-सुबह टीम अररिया के जोकीहाट पहुंची तो दरभंगा में नुरुद्दीन जंगी के घर के आसपास छापेमारी की. इसके अलावा बिहार के छपरा में भी एनआईए की टीम पहुंची है. नालंदा में भी छापेमारी हो रही है. इसके अलावा कई और जिलों में भी छापेमारी हो रही है. 

एनआईए की टीम अररिया के जोकीहाट में एहसान परवेज के घर पहुंची. फुलवारी शरीफ मामले में एहसान परवेज का नाम सामने आया था. वह एसडीपीआई का प्रदेश महासचिव है. पटना टेरर मॉड्यूल मामले में दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में छापेमारी हो रही है. यहां मोहम्मद मुस्तकीम के घर पर छापेमारी चल रही है. पिछले महीने भी एनआई की टीम ने छापेमारी की थी. मोहम्मद मुस्तकीम और सनाउल्लाह दोनों का गांव एक ही है. पटना टेटर मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. दरभंगा शहर में दानिश लॉज में एनआईए छात्रों पूछताछ कर रही है. सभी छात्रों का मोबाइल जब्त किया गया है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: मेरा अपहरण नहीं हुआ है... मैं खुद रंजन को लेकर भागी हूं, बिहार के बेतिया का वीडियो हुआ वायरल

छपरा के जलालपुर में भी छापेमारी

मुस्तकीम के माता-पिता और भाई से एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है. स्थानीय पुलिस साथ में है. गांव में नाकाबंदी की गई है. वहीं दूसरी ओर बिहार के छपरा में एनआईए की टीम जलालपुर पहुंची है. जलालपुर की माधवपुर पंचायत के जाने माने शिक्षक परवेज आलम के घर टीम पहुंची. छापेमारी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. एक घंटे से हो रही है. 

संदिग्ध आतंकियों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पटना टेरर मॉड्यूल मामले का भंडाफोड़ होने के बाद कई जिलों से तार जुड़े थे. इसके बाद नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी. आज जिन जिलों में एनआईए की टीम पहुंची है ये सभी उसी नामजद प्राथमिकी के अभियुक्त हैं.

नालंदा में भी हो रही छापेमारी

वहीं, बिहार के नालंदा में भी छापेमारी जारी है. जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के खासगंज मोहल्ले में एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष समीम अख्तर के यहां सुबह करीब आठ बजे एनआईए की टीम पहुंची थी. छापेमारी की गई. एनआईए की टीम अपने साथ कुछ कागजात ले गई. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इन जिलों के अलावा एनआई की टीम पटना के साथ मधुबनी और मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी कर रही है. कहा जा रहा है कि यह छापेमारी पीएफआई मामले में दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर हो रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बीजेपी के बयान पर RJD का जवाब, संजय जायसवाल मानसिक रूप से बीमार, शिक्षा मंत्री ने दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget