एक्सप्लोरर

सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों का स्कूलों में योगदान शुरू, कुछ मास्टर साहब की इस गलती से लगा प्रतिबंध

प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार पाल ने पत्र जारी कर विशिष्ट शिक्षकों को 1 जनवरी से 7 जनवरी तक योगदान करने का निर्देश दिया है. हालांकि कुछ शिक्षकों के योगदान पर प्रतिबंध भी लगा है.

Bihar Teachers Joining: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के जरिए बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के तहत जो नियोजित शिक्षक प्रथम चरण के सक्षमता परीक्षा पास कर गए हैं. उन्हें विशिष्ट शिक्षक के पद पर योगदान देने के लिए आज 1 जनवरी से 7 जनवरी तक की अवधि दी गई है. इस दौरान प्रथम चरण के सक्षमता परीक्षा पास शिक्षक अपने विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत हो जाएंगे, और इसके बाद से उन शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का वेतनमान मिलेगा. लेकिन कुछ वैसे भी शिक्षक हैं, जिन्हें योगदान देने से वंचित रखा गया है.

प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया था पत्र

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से प्राथमिक शिक्षा के निदेशक पंकज कुमार पाल ने पत्र जारी करके सभी शिक्षा पदाधिकारी को 1 जनवरी से 7 जनवरी तक के विशिष्ट शिक्षको को योगदान करवाने का निर्देश दिया है, जिसमें यह भी बताया गया है कि कौन शिक्षक किस स्थिति में योगदान नहीं दे सकते हैं. उसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जो पहले से नियोजित शिक्षक वर्ग 1 से 5 क्लास यानी प्राथमिक के पद पर हैं और वह सक्षमता परीक्षा पास करके वर्ग 6 से 8 में उत्तीर्ण हुए हैं, वह विशिष्ट शिक्षक के रूप में  पहले की तरह कक्षा 1 से 5 के पद पर योगदान कर सकते हैं या नहीं.

अब उस पर शिक्षा विभाग में निराकरण करते हुए बताया है कि इसमें यह देखना जरूरी है कि किस परिस्थिति में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने उनका आवेदन स्वीकार  किया था, अगर स्वीकृत की गई तो काउंसलिंग में डाउटफुल करना चाहिए था, ऐसे शिक्षकों को योगदान तत्काल स्थगित रखा जाएगा और इसके लिए अलग से निर्णय लिया जाएगा. एक दूसरी बड़ी समस्या यह उत्पन्न हो रही है कि जो पहले से नियोजित शिक्षक पर प्राइमरी स्कूल में क्लास 1 से 5 में उर्दू विषय के लिए शिक्षक है और साक्षमता परीक्षा में समान्य विषय में उत्तीर्ण हुए है वह विशिष्ट शिक्षक के रूप में उर्दू विषय के पद पर या समान्य विषय के पद पर रहेंगे.

इस पर भी शिक्षा विभाग ने निराकरण में लिखा है कि आवेदन लेते समय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी किस परिस्थिति में स्वीकृत किया है, यह इसमें भी देखना होगा और अगर ऐसा था तो काउंसलिंग में डाउटफुल करना चाहिए था जो नहीं हुआ है. ऐसे शिक्षकों को भी का योगदान तत्काल स्थगित रखा जाएगा और इस पर भी अलग से निर्णय लिया जाएगा. सक्षमता परीक्षा पास करने की अवधि में स्कूल नहीं जाने पर नियोजित शिक्षकों को वर्तमान में नियोजन इकाई के जरिए निलंबित किया गया है तो क्या वह अभी योगदान करेंगे नहीं या नहीं इस पर शिक्षा विभाग ने लिखा है कि निलंबन की अवधि समाप्त होने के बाद ही वे योगदान करेंगे. यानी जो नियोजन इकाई में निलंबित हैं, वह 1 जनवरी से 7 जनवरी तक योगदान नहीं दे सकते हैं.

कुछ महिला नियोजित शिक्षकों को बड़ा फायदा

इसमें उन महिला से नियोजित शिक्षकों को बड़ा फायदा हुआ है, जो महिला नियोजित शिक्षक वर्तमान में नियोजन इकाई के जरिए स्वीकृत मातृत्व अवकाश लिए हुए हैं और विशिष्ट शिक्षक के रूप में साक्षमता परीक्षा पास कर विशिष्ट शिक्षक के रूप में चयनित हो गई हैं. वह निर्धारित अवधि में किस प्रकार योगदान करेंगी. इस पर शिक्षा विभाग ने कहा है कि आपका अवकाश की अवधि का औपचारिक स्वीकृति का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी के जरिए निर्गत किया जाएगा, जितने दिन का अवकाश है उसके बाद भी निश्चित अवधि 7 जनवरी के बाद भी योगदान दे सकते हैं और उनका वेतन भी विशिष्ट शिक्षक के वेतन की तरह अनुमान होगा.

इसके अलावा जो नियोजित शिक्षक पहले से विद्यालय में प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं या प्रधान शिक्षक या प्रधानाध्यापक के पद पर स्कूल में कार्यरत हैं ,वे उसी पद पर योगदान देंगे, लेकिन शिक्षा विभाग ने कहा है कि स्वयं के समक्ष योगदान कर सकते हैं अगर आपकी इच्छा प्रधान शिक्षक बनने का नहीं है तो नहीं भी बन सकते हैं. 

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget