एक्सप्लोरर

नवरात्र में शुरू हुई थी शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग, अब किया गया रद्द, भारी हंगामे के बाद झुकी नीतीश सरकार

Teacher Training Postponed: नई तिथि का एलान जल्द होगा. 16 से 21 अक्टूबर तक ट्रेनिंग होनी थी. कहा गया था कि फैसले को 48 घंटे में वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन होगा.

पटना: बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की 16 अक्टूबर से आवासीय ट्रेनिंग शुरू हुई थी. नवरात्र में शुरू हुई इस ट्रेनिंग को लेकर खूब हंगामा हो रहा था. शिक्षकों के साथ-साथ बीजेपी के नेता भी विरोध कर रहे थे. विरोध और हंगामे के बाद अब नीतीश सरकार झुक गई है. फैसले को वापस ले लिया गया है और आवासीय ट्रेनिंग कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है.  

जारी किए गए पत्र में क्या है?

शिक्षा विभाग ने पत्र जारी करते हुए कहा है, "राज्य के सभी स्तर के प्रशिक्षण जो दिनांक 16 अक्टूबर 2023 से 21 अक्टूबर, 2023 तक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित हैं निर्देशानुसार दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 से अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है. उक्त चरण के सभी प्रशिक्षों का प्रशिक्षणचर्या अधूरा माना जाएगा. इसको पूर्ण करने हेतु बाद में आदेश निर्गत किया जाएगा."

आवासीय ट्रेनिंग की तिथि 21 अक्टूबर तक थी. सुबह 5:30 बजे से शाम के 7 बजे तक आवासीय ट्रेनिंग दी जानी थी. आवासीय ट्रेनिंग विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों, बिपार्ड में दी जानी थी. शिक्षकों का कहना था कि आवासीय ट्रेनिंग के नाम पर हिंदू धर्म के शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है. दुर्गा पूजा की छुट्टी स्कूलों में पहले से ही घोषित है और उसी दौरान आवासीय ट्रेनिंग का कार्यक्रम शिक्षा विभाग ने रखा है. जबकि हिंदू धर्म के शिक्षक उपवास पर रहकर पूजा पाठ करते हैं.

जल्द नई तिथि का होगा एलान

बता दें कि शिक्षक संघ सरकार से आदेश को वापस लेने की मांग कर रहा था. कहा गया था कि फैसले को 48 घंटे में वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन होगा. अब आवासीय ट्रेनिंग कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. हालांकि नई तिथि का एलान जल्द होगा.

ट्रेनिंग में क्या होना था?

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसी देनी है इसका प्रशिक्षण शिक्षकों को आवासीय ट्रेनिंग में दिया जाना दिया था. डिजिटल उपकरण व कंप्यूटर चलाना शिक्षकों को सिखाया जाना था ताकि शिक्षक बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ा सकें. शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए गए हैं.

बीजेपी भी सरकार के इस फैसले का कर रही थी विरोध

इससे पहले हिंदू पर्व की छुट्टियों में कटौती बिहार सरकार द्वारा की गई थी जिसको लेकर जमकर विवाद हुआ था. बाद में सरकार को अपने फैसले को पलटना पड़ा था. अब नवरात्र में ट्रेनिंग को लेकर बवाल शुरू हो गया था. बीजेपी के नेता लगातार बिहार सरकार पर सवाल उठा रहे थे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत कई नेताओं ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला था. 

यह भी पढ़ें- IRCTC: आनंद विहार से सहरसा, जम्मूतवी से बरौनी एवं फिरोजपुर कैंट से पटना के लिए देखें पूजा स्पेशल ट्रेन, लिस्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget