एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की शिकायतों का जिले में ही होगा समाधान, 8 सदस्यीय कमेटी बनी

Bihar Teacher News: आठ सदस्यीय इस समिति में जिला पदाधिकारी (डीएम) अध्यक्ष होंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) इसके सदस्य सचिव होंगे. यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है

प्रदेश में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और इससे संबंधित अन्य सभी तरह की शिकायतों का निपटारा अब जिला स्तर पर ही होगा. इसके लिए जिला पदाधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में एक 8 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में जिला स्थापना समिति गठित करने का आदेश जारी किया है. शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने मंगलवार (12 अगस्त, 2025) को इससे संबंधित पत्र जारी किया.

डीईओ होंगे कमेटी के सचिव… डीएम अध्यक्ष

इस समिति में जिला पदाधिकारी (डीएम) अध्यक्ष होंगे, जबकि उप विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), डीएम के स्तर से मनोनीत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी का एक पदाधिकारी, डीएम के स्तर से मनोनीत एक वरीय महिला उप समाहर्ता (नहीं होने की स्थिति में कोई अन्य महिला पदाधिकारी) और जिला पदाधिकारी के स्तर से मनोनीत अल्पसंख्यक श्रेणी का एक पदाधिकारी सदस्य के तौर पर होंगे. वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) इसके सदस्य सचिव होंगे.

इस जिला स्थापना समिति को जिला के भीतर शिक्षकों के ट्रांसफर, अंतर-जिला ट्रांसफर के लिए अनुशंसा, ट्रांसफर संबंधी शिकायतों के निपटारे और स्वीकृत रिक्त पदों की सीमा तक प्रतिनियुक्ति का अधिकार होगा. यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

23 हजार 578 शिक्षकों का हुआ म्यूचुअल ट्रांसफर

बता दें कि अभी ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए काफी शिक्षक इंतजार में हैं. बीते सोमवार को शिक्षा विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों के 6 हजार 336 शिक्षकों का म्यूचुअल ट्रांसफर किया है. अब तक कुल तीन चरण में म्यूचुअल ट्रांसफर हुआ है. तीन चरणों के आंकड़े पर नजर डालें तो अभी तक 23 हजार 578 शिक्षकों का म्यूचुअल ट्रांसफर हुआ है. हालांकि म्यूचुअल ट्रांसफर का भी बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिल पा रहा है. इसका कारण है कि ज्यादातर मामलों में उपयुक्त साथी नहीं मिल पा रहा है. यही वजह है कि म्यूचुअल ट्रांसफर में भी दिक्कत है.

यह भी पढ़ें- 'नवंबर तक नीतीश कुमार की विदाई तय', बक्सर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- 'मेरा बेटा...'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget