एक्सप्लोरर

Bihar Teacher: तांती-ततवा जाति के लिए BPSC ने जारी कर दिया ये फरमान, TRE-3 के रिजल्ट में होगी देरी!

BPSC Guideline for Tanti-Tatwa Caste: तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल तांती-ततवा जाति के अभ्यर्थियों के लिए नोटिस जारी हुआ है. पढ़िए क्या कुछ कहा गया है.

BPSC Guideline for Tanti-Tatwa Caste: सुप्रीम कोर्ट की ओर से तांती-ततवा जाति को अनुसूचित जाति से हटाकर अति पिछड़ा में शामिल करने के मामले पर अब बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ने भी एक्शन लिया है. इस आदेश के बाद बिहार में हुई तीसरे चरण की शिक्षक बहाली (TRE-3) के रिजल्ट में अब देरी होने की संभावना बढ़ गई है. बीते गुरुवार (22 अगस्त) को बीपीएससी (BPSC) की ओर से नोटिस जारी किया गया है.

तांती-ततवा जाति के अभ्यर्थियों को सूचना दी गई है कि, "जो भी इस जाति के अभ्यर्थी हैं और विज्ञापन संख्या 22/2024 के अंतर्गत अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्होंने अपने ऑनलाइन आवेदन में अनुसूचित जाति में होने का दावा किया था. अब वो अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी कोटि के अति पिछड़ा वर्ग (04) के तहत तांती-ततवा जाति के रूप में सुधार कर दें. साथ ही क्रीमी लेयर रहित प्रमाण पत्र अपलोड करना भी जरूरी है."

'नहीं करने पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लेगा आयोग'

बीपीएससी की ओर से जारी किए गए नोटिस में यह भी कहा गया है कि आरक्षण की कोटि में  सुधार एवं क्रीमी लेयर रहित प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने पर तांती-ततवा जाति  के किसी भी कोटि में आरक्षण का दावा मान्य नहीं होगा. इसके लिए आयोग ने दो सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक का समय रखा है. इस समय अवधि में जो भी तांती-ततवा जाति के अभ्यर्थी हैं उन्हें  ऑनलाइन सुधार करना होगा, नहीं तो अभ्यर्थियों पर निर्णय लेने के लिए आयोग स्वतंत्र रहेगा.

टीआरई-4 के विज्ञापन में देरी होना तय

दरअसल, पहले से चर्चा थी कि टीआरई-3 की शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आ सकता है, लेकिन बीपीएससी के इस नोटिस के बाद यह तय हो गया है कि अब 23 सितंबर तक तो किसी भी हाल में रिजल्ट जारी नहीं होगा. प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक के शिक्षक भर्ती का रिजल्ट अब सितंबर महीने के अंत में यानी 25 सितंबर के बाद ही आ सकेगा. इसके साथ ही टीआरई-4 के विज्ञापन में भी देरी होना तय माना जा रहा है.

बता दें कि राज्य सरकार की अधिसूचना पर 2 जुलाई 2015 में तांती-ततवा जाति को पूर्व में रहे अति पिछड़ा जाति से हटाकर अनुसूचित जाति में शामिल कर दिया गया था. इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर विचार मंच ने राज्य सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. काफी लंबे समय के बाद 15 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि तांती-ततवा जाति को अनुसूचित जाति की सूची से अलग कर दिया जाए और पूर्व की तरह अति पिछड़ा जाति में शामिल किया जाए. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने 12 अगस्त को तांती-ततवा जाति को अनुसूचित जाति की सूची से बाहर कर दिया.

बीपीएससी की ओर से जारी नोटिस को देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें- Bihar Education Department: बिहार में 1610 विद्यालयों के हेडमास्टर एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन बंद, ये है वजह

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget