एक्सप्लोरर

बिहार के सुपौल में पुल का गार्डर गिरा, एक मौत, कई मजदूर दबने से घायल, मुआवजे की घोषणा

Supaul Bridge Girder Collapsed: इस पुल की लंबाई 10.5 किलोमीटर है. इसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है. घटना सुबह के करीब सात बजे की बताई जा रही है.

Supaul News: बिहार के सुपौल में शुक्रवार (22 मार्च) की सुबह एक पुल का गार्डर (स्लैब) गिर गया. घटना सुबह के करीब सात बजे की बताई जा रही है. एक मजदूर की मौत की पुष्टि की गई है. इस हादसे में कई मजदूर दबने से घायल हुए हैं. इसकी संख्या अभी साफ नहीं हुई है. इस घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर जुट गए. 152, 153 एवं 154 के बीच के पिलर का गार्डर गिरा है. 1200 करोड़ की लागत से पुल को बनाया जा रहा है.

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहा पुल

बताया जा रहा है कि सुपौल के बकोर में यह पुल बन रहा है. पुल का गार्डर गिरने के बाद कंपनी के सभी लोग फरार हो गए. जानकारी के अनुसार इस पुल का काम ट्रांस रेल कंपनी कर रही है. 10.5 किलोमीटर का पुल है जिसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है. सुपौल के बकोर से मधुबनी के भेजा तक पुल बनना है. 

इस घटना के बाद तुरंत राहत बचाव का कार्य शुरू हो गया. घटना के बाद वरीय अधिकारी भी पहुंचे. खबर लिखे जाने तक इस पूरे मामले में सुपौल के एसपी ने बताया कि घटना में छह लोग घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है.

मौके पर मौजूद लोगों ने किया हंगामा

उधर घटना के बाद आसपास के जुटे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. मो. श्याम नाम के व्यक्ति ने कहा कि पुल का जो निर्माण हो रहा है उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है. मजदूरों को सेफ्टी के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता है. स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के गार्डर के नीचे 30 के आसपास मजदूर दबे हो सकते हैं. कई लोगों को निकालकर मोटरसाइकिल से ही सुपौल इलाज के लिए पहुंचाया गया. लोगों ने पुल निर्माण कंपनी पर भी गंभीर आरोप लगाया. कहा कि घटना के बाद कंपनी का कोई अधिकारी नहीं आया. यहां तक कि कोई छोटा स्टाफ भी नहीं आया है.

वहीं मौके पर मौजूद मुखिया सुरेंद्र यादव ने कहा कि हम लोग कंपनी को बार-बार शिकायत करते थे. उल्टा हम लोगों को धमकी दी जाती थी कि जेल भिजवा देंगे. आप लोग रंगदारी मांगने के लिए आते हैं. सुरेंद्र यादव ने कहा कि मजदूरों की संख्या 40 से 50 भी हो सकती है.

एसीएस प्रत्यय अमृत ने बताया कि एक मजदूर की मौत हुई है. 10 लाख रुपये का मुआवजा देने के लिए कहा गया है. डीएम और एसपी को कहा गया है तत्काल इसे देखें. घायलों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- लालू यादव ने 4 सीटों से दे दिया सिंबल, और कौन-कौन हो सकता है उम्मीदवार? सामने आए कुछ नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget