एक्सप्लोरर

बिहार: गोदाम में पड़ा सड़ा अनाज 'खपाने' में जुटे स्टोर मैनेजर, डीलरों के साथ मिलकर मार रहे गरीबों का हक

यह मामला जब जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत एडीएम की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी. वहीं, जाले विधायक जीवेश मिश्रा जो मंत्री भी हैं, उन्होंने इस पूरे मामले में दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.

दरभंगा: कोरोना के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने बिहार में लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन में किसी को खाने की दिक्कत ना हो इसलिए सरकार कम्युनिटी किचन का संचालन कर रही है. साथ ही राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन देने की घोषणा भी की गई है. लेकिन गरीबों के निवाले पर पीडीएस डीलर समेत कई लोगों की बुरी नजर है. सरकारी घोषणा के बाद स्टोर मैनेजर गोदाम में दो साल से सड़ रहे अनाज को खपाने में जुट गए हैं. पीडीएस दुकानदारों की मिलीभगत से स्टोर मैनेजर गरीबों को कोरोना काल में सड़ा हुआ अनाज बांट रहे हैं.

ग्रामीणों ने की थी शिकायत

बता दें कि पूरा मामला दरभंगा जिले के जाले प्रखंड का है. दरअसल, एबीपी न्यूज की टीम को कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पीडीएस डीलर उन्हें सड़ा हुआ अनाज दे रहे हैं. इस संबंध में जब पीडीएस डीलर से बात करने की कोशिश की गई तो उसने कुछ भी कहने से मना कर दिया. इसके बाद टीम बात की सत्यता जानने के लिए जाले प्रखंड कार्यालय परिसर अवस्थित बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड एसएफसी के गोदाम पहुंची.

टीम ने वहां देखा कि पुराने सड़े हुए अनाज, जिसकी बोरी भी फट चुकी थी, उसे फ्रेश बोरी में दोबारा पैक किया जा रहा था. वहीं, उसे फ्रेस लॉट के साथ मिलाया जा रहा था, ताकि उसे डीलरों को भेजा जा सके. जब वहां मौजूद डाटा ऑपरेटर और मजदूरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया ये दो साल से पड़ा सीज अनाज है, जिसकी वे री-पैकिंग कर रहे हैं. 

डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम का किया गठन

अनाज की हेराफेरी देख स्टोर के मैनेजर को सूचना दी गई. सूचना पाकर वो मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की बातों को झुठलाने लगे. हालांकि, अंत में उन्होंने भी ये बात स्वीकार की. लेकिन हद तो तब हो गई जब अगले दिन टीम गोदाम पहुंची और देखा कि रातों-रात गोदाम का हुलिया बदल चुका था. लेकिन अपराध के निशान बाकी थे.

इधर, जब मामला जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत एडीएम की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी. वहीं, जाले विधायक जीवेश मिश्रा जो मंत्री भी हैं, उन्होंने इस पूरे मामले में दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. जिला प्रबंधक खाद्य निगम दरभंगा अभिनय भास्कर ने बताया कि दरभंगा डीएम ने तीन पदाधिकारियों की जांच टीम गठित की है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद गोदाम मैनेजर पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -

चक्रवाती तूफान 'यास' को लेकर बिहार में ब्लू अलर्ट, तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना

Bihar Lockdown: शादी समारोह के बाद अब श्राद्ध कार्यक्रम में हुआ बार-बालाओं का डांस, VIRAL हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget