एक्सप्लोरर

Bihar Crime: BSF जवान बनकर आर्म्स की तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, 554 गोलियों के साथ हथियार बरामद

एसटीएफ के अधिकारी के अनुसार दोनों काफी लंबे वक्त से हथियार और गोलियों की तस्करी कर रहे थे. इनके पास से आर्म्स के दो फर्जी लाइसेंस मिले हैं. इसमें एक जम्मू कश्मीर और दूसरा नागालैंड का है.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार को एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की. टीम ने जिला के आरा रेलवे स्टेशन पर से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया. हथियार तस्कर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का फर्जी आई कार्ड बनाकर घूम रहे थे. गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए जाने वाले कार्ड को फर्जी तरीके से बनाकर हथियार तस्कर उसका गलत उपयोग कर रहे थे. वे हथियार और गोलियों की तस्करी के लिए जहां भी जाते, जाली आईकार्ड को अपने पास ही रखते. इस कारण कोई उन पर शक नहीं करता था.

आर्म्स के दो जाली लाइसेंस बरामद

गिरफ्तार तस्करों में विक्की तिवारी और बिरमन तिवारी शामिल हैं. इन दोनों के पास से एक रेगुलर डीबीबीएल गन, 7.62 एमएम की एक पिस्टल, 554 कारतूस, एक मैगजीन, बीएसएफ का जाली आईकार्ड, आर्म्स का दो जाली लाइसेंस, 700 रुपए कैश और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार विक्की तिवारी भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- सात के बड़ी समन का रहने वाला है. जबकि, बिरमन तिवारी रोहतास जिले के नोखा के गम्हरिया में वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है.

बिहार भर में सप्लाई करते थे गोली

एसटीएफ के अधिकारी के अनुसार ये दोनों काफी लंबे वक्त से हथियार और गोलियों की तस्करी कर रहे थे. इनके पास से आर्म्स के दो फर्जी लाइसेंस मिले हैं. इसमें एक जम्मू कश्मीर और दूसरा नागालैंड का है. हथियार के फर्जी लाइसेंस के आधार पर ही दोनों तस्कर हरियाणा और पंजाब से बड़ी खेप में गोलियों की खरीदारी करते थे. फिर बिहार के अलग-अलग जगहों पर इसकी सप्लाई करते थे. फिलहाल इन दोनों को आरा में ही रखा गया है.

एसटीएफ के साथ ही भोजपुर पुलिस की टीम इन दोनों से पूछताछ कर रही है. बीएसएफ के फर्जी आईकार्ड का इस्तेमाल ये कब से कर रहे थे? बरामद हथियार और गोलियों की सप्लाई कहां करने वाले थे? कहां जा रहे थे? उनके गिरोह में और कौन-कौन लोग हैं? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब को तलाशने के लिए पूछताछ की जा रही है. संभावना है कि पूछताछ के बाद कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Nawada News: प्यार के दुश्मन बने मुखिया तो प्रेमी युगल ने Video जारी कर मांगी मदद, कहा- हमने अपनी मर्जी से शादी की, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget