एक्सप्लोरर

STET Result 2024: इसी सप्ताह जारी होगा बिहार एसटीईटी का रिजल्ट, इस तरह ऑनलाइन चेक कर सकेंगे अभ्यर्थी

Bihar STET Result 2024: एसटीईटी पेपर वन और पेपर 2 के लिए रिजल्ट आने वाला है. माना जा रहा है कि 24 या 25 नवंबर के पहले रिजल्ट जारी हो सकता है. पढ़ें पूरी खबर.

Bihar STET Result 2024 Update: एसटीईटी के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इसी सप्ताह में रिजल्ट जारी होने वाला है. माना जा रहा है कि 24 या 25 नवंबर के पहले रिजल्ट जारी हो सकता है. बीते शनिवार (16 नवंबर) को बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एसटीईटी रिजल्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी थी. कहा था कि अगले सप्ताह में एसटीईटी का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. 

बिहार बोर्ड की वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/ पर एसटीईटी रिजल्ट देखा जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी बिहार में होने वाले चौथे चरण के शिक्षक बहाली में भाग ले सकेंगे. चौथे चरण की बहाली में भाग ले सकें इसलिए कई अभ्यर्थी इस एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. उनका इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है.

पेपर वन और पेपर 2 में कितने अभ्यर्थी हुए थे शामिल?

एसटीईटी पेपर वन और पेपर 2 के लिए रिजल्ट आने वाला है. दो पालियों में निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से परीक्षा आयोजित की गई थी. एसटीईटी पेपर-वन में दो लाख 63 हजार 911 और पेपर-2 में एक लाख 59 हजार 911 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. दोनों पेपरों की आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है. 

बता दें कि जून में होने वाली एसटीईटी की परीक्षा सितंबर महीने में होने वाली थी लेकिन आनंद किशोर ने कहा है कि अभी इसके बाद एसटीईटी की परीक्षा कब ली जाएगी इस पर निर्णय नहीं लिया गया है. हालांकि जल्द ही इस पर निर्णय लेकर फिर परीक्षा ली जाएगी. गौरतलब हो कि बिहार एसटीईटी एक क्वालीफाइंग एग्जाम है. इस एग्जाम को देने के बाद अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) से राज्य में शिक्षक बनने के योग्य हो जाते हैं. यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित की जाती है. 

क्वालीफाई करने के लिए क्या है अंक?

इस एग्जाम में क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के लोगों को 50 अंक लाना जरूरी है. वहीं पिछड़ा वर्ग को 45.5, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को 40, दिव्यांग और महिलाओं को 40 अंक लाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 3.0 Result: बिहार शिक्षक भर्ती-3 का रिजल्ट जारी, 5,578 पद रह गए खाली, जानें पूरी डिटेल्स

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget