एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में एक करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, मायानगरी मुंबई में करता था नशे का सौदा

Hashish Smuggler: मोतिहारी में चरस के साथ गिरफ्तार शख्स सुगौली से ट्रेन पकड़ने के फिराक में था, जिसके पास से मुंबई का रेल टिकट भी बरामद किया गया है.

Smuggler Arrested With Hashish: मोतिहारी पुलिस ने नेपाली मादक पदार्थ चरस की तस्करी का मुंबई, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश तक के कनेक्शन का खुलासा किया है. नेपाल से मादक पदार्थ चरस की खेप पूर्वी चंपारण जिले के रास्ते ले जाने के क्रम में दो थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन चरस कारोबारी को गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तार एक चरस कारोबारी के पास से 19 किलो 664 ग्राम चरस बरामद किया गया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार करीब एक करोड़ आंकी गई है.

कॉल हिस्ट्री के आधार पर अन्य की तलाश जारी

जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के रिहाइशी इलाका बाज़ार से सुगौली निवासी रसूल आजम को 14 किलो 530 ग्राम मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी सुगौली से ट्रेन पकड़ने के फिराक में था, जिसके पास से मुंबई का रेल टिकट भी बरामद किया गया है. वहीं गिरफ्तार रसूल आजम का मोबाइल जब्त कर कॉल हिस्ट्री खंगालने में मोतिहारी पुलिस जुटी है. कॉल हिस्ट्री के आधार पर खरीदारों एवं सप्लायर की पहचान करते हुए मोतिहारी पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

वहीं, भारत नेपाल सीमा पर स्थित जिले के रक्सौल थाना ने कार्रवाई करते हुए त्रिवेणी नहर चौक कोइरिया टोला के रास्ते दो लोगों की चेकिंग की गई, जिनके पास से नेपाली मादक पदार्थ चरस 5 किलो 124 ग्राम के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया और थाने लाया गया. पूछताछ में जुटी पुलिस ने गिरफ्तार दोनों व्यक्ति की पहचान आदित्य मेहरा पिता गोबर्धन सिंह बागसेनिया (नियर गणेश मंदिर) थाना भोपाल जिला बागसेनिया (मध्यप्रदेश) के रूप में की है. वहीं दूसरे शख्स की पहचान मोहम्मद गोलू पिता शेर मोहम्मद कसाईबारा वार्ड नंबर 26 थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर उत्तरप्रदेश के रूप में की गई है. 

पुलिस अधीक्षक ने मामले में क्या कहा?

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि सुगौली थाना के जरिए 14 किलो 53 ग्राम नेपाली चरस के साथ सुगौली निवासी रसूल आजम को गिरफ्तार किया गया है. वहीं रक्सौल थाना के जरिए 5 किलो 124 ग्राम नेपाली चरस के साथ मध्यप्रदेश के आदित्य मेहरा और उत्तरप्रदेश निवासी मोहम्मद गोलू को गिरफ्तार किया गया है. सुगौली थाना पुलिस के जरिए गिरफ्तार चरस कारोबारी रसूल आजम चरस की खेप लेकर मुंबई जाने के फिराक में था. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से मुंबई की रेलवे टिकट बरामद की गई है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: कटिहार में आक्रोशित भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, चोरी के मामले में था आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget