एक्सप्लोरर

Sitamarhi Road Accident: बिहार के सीतामढ़ी में ट्रक और टेंपो की टक्कर, 3 की मौत, कई यात्री जख्मी

Road Accident: घटना सीतामढ़ी-बरियारपुर सड़क मार्ग पर स्थित मोहनपुर की है. कुछ घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है तो कुछ मुजफ्फरपुर रेफर किए गए हैं.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में ट्रक और टेंपो के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना मंगलवार (21 मई) रात करीब 11 बजे के आसपास की है. इस घटना में छह यात्री जख्मी हुए हैं. घटना सीतामढ़ी-बरियारपुर सड़क मार्ग पर स्थित मोहनपुर की है. घटना में टेंपो के परखच्चे उड़ गए.

मृतकों में एक नेपाल का रहने वाला व्यक्ति था. कुछ घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है तो वहीं कुछ को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है. सीतामढ़ी नगर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर यह घटना हुई है.

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि टेंपो से यात्रियों को लेकर चालक सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से बथनाहा थाना के रमनगरा गांव जा रहा था. इसी दौरान मोहनपुर के पास एक ट्रक ने टेंपो को रौंद दिया. टेंपो पर करीब 10 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.

घटना की सूचना पर पहुंची 112 एवं मेहसौल ओपी पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से सदर अस्पताल लाया. मृतकों की पहचान नेपाल निवासी मो. समसूल, रीगा थाना क्षेत्र के फतहपुर निवासी नशो खान, रमनगरा निवासी रोजा अंसारी की पुत्री खजीदा खातून के रूप में की गई है.

स्थानीय लोग होंगे पुरस्कृत

इस मामले में सदर एसडीपीओ राम कृष्णा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. राहत और बचाव कार्य शुरू कराया गया. तीन लोगों की मौत हुई है. छह लोग जख्मी हुए हैं. सबका इलाज कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जख्मी लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने में मदद करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा. उनके नामों की अनुशंसा डीएम और एसपी से की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने किया निष्कासित, काराकाट से लड़ रहे हैं पार्टी के खिलाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget