एक्सप्लोरर

Bihar School Week Off Dispute: अल्पसंख्यक आयोग ने कहा- शुक्रवार को बंद रखा जाए स्कूल, BJP ने दिया ये जवाब

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शुक्रवार की छुट्टी को बरकरार रखने के लिए कहा है. इसी को लेकर प्रेम रंजन पटेल ने प्रतिक्रिया दी है.

पटनाः बिहार के कई सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार की छुट्टी और रविवार को पढ़ाई का मुद्दा अब तूल पकड़ने लगा है. इस मामले में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शुक्रवार की छुट्टी को बरकरार रखने के लिए कहा है. बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पीआरओ फारूकी जमा का कहना है कि लिखे गए पत्र के साथ-साथ 1930 की नियमावली को भी संलग्न किया गया है, जिसमें उर्दू स्कूलों में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को विद्यालय बंद की जाती रही है और संस्कृत स्कूलों में हिंदी महीने की प्रतिपदा और अष्टमी को बंद रखने का निर्देश है. शुक्रवार की छुट्टी जायज है.

इस मामले पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि आयोग ने पत्र लिखा है. हम भी सरकार से मांग करते हैं कि शुक्रवार की छुट्टी दी जाए. क्योंकि यह नियम आज नया नहीं है. हम लोग बचपन से देखते आ रहे हैं कि शुक्रवार को छुट्टी होती रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी बोले- नीतीश कुमार बीजेपी से परेशान हैं, मैं NDA के साथ नहीं लेकिन मुख्यमंत्री के साथ हूं

आयोग अनुशंसा करती है: प्रेम रंजन पटेल

इधर, विभाग को लिखे गए पत्र को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल आयोग पर ही हमलावर हो गए. प्रेम रंजन ने कहा कि आयोग का काम है अनुशंसा करना, लेकिन उस नियम को बदलना या नियम बनाना सरकार का काम है. सरकार अगर चाहेगी तभी शुक्रवार को छुट्टी का नियम बन सकता है, ना कि अल्पसंख्यक आयोग के कहने से या लेटर लिखने से बनेगा. आयोग सरकार बनाती है. आयोग अनुशंसा करती है. आयोग अगर कोई आदेश कर रहा है तो मुझे लगता है कि ऐसे आयोग को विचार करना चाहिए. 

बता दें कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह कहा है कि इस मामले में अधिकारियों को समीक्षा करने का पत्र भेजा गया है. अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है. शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि किशनगंज के कई अधिकारियों से उनकी फोन पर बात हुई है और उन लोगों ने कहा है कि ये नियम बहुत पहले से चलता आ रहा है. जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

यह भी पढ़ें- बिहार शिक्षक बहाली: 7वें चरण की भर्ती को लेकर बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने बताया कब से शुरू होगी प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget