एक्सप्लोरर

बिहारः कैमूर में शौचालय की राशि के आवंटन में घोटाला, लाभुक को पैसा भी नहीं मिला और कंप्यूटर पर दिखा दिया भुगतान

मोहनिया प्रखंड की बेलौड़ी पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों ने अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराया कि सरकार उन्हें प्रोत्साहन राशि देगी, लेकिन यहां उनके साथ फर्जीवाड़ा हो गया.

कैमूरः जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय की राशि में घोटाला का मामला सामने आया है. शौचालय बनवाने के बाद कुछ ग्रामीण डेढ़ साल से अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो अंत में लोगों ने मीडिया से गुहार लगाई. मामला सामने आने के बाद डीडीसी ने 15 दिन में लाभुक को पैसा देने का दावा किया है और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है.

जानकारी के अनुसार, कैमूर के मोहनिया प्रखंड की बेलौड़ी पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों ने अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराया कि सरकार उन्हें प्रोत्साहन राशि देगी, लेकिन यहां उनके साथ फर्जीवाड़ा हो गया. बिचौलिए ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लाभुक की जगह किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसा ट्रांसफर कर बंदरबांट कर लिया. ग्रामीण शौचालय की राशि के लिए चक्कर लगाते-लगाते थक गए और फिर ब्लॉक में भुगतान की स्थिति की कंप्यूटर पर जाकर देखी तो पता चला कि किसी और के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है.

ग्रामीणों ने पिछले साल ही की थी शिकायत

इसके बाद ग्रामीणों ने ऐसे आठ लोगों की सूची निकाली जिनके शौचालय की प्रोत्साहन राशि का भुगतान कागजों में खाते में तो कर दिया गया है लेकिन हकीकत में लाभुक को मिला ही नहीं है. जब यह मामला आगे बढ़ने लगा तो ब्लॉक के अधिकारियों ने सूची दिखाने से ग्रामीणों को इनकार कर दिया. फिर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पिछले साल 20 दिसंबर को अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया से की. वहां से मामला डीडीसी के संज्ञान में गया.

इस मामले में डीडीसी कुमार गौरव ने बताया कि बेलौड़ी पंचायत के आठ लोगों के शौचालय की राशि दूसरे के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली है. 15 दिनों के अंदर सही व्यक्ति के खाते में पैसा ट्रांसफर करा दिया जाएगा. जो भी दोषी होगा उनपर कार्रवाई भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना के 8 नए मरीज मिले, 31 जिलों से नहीं आए एक भी मामले

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में जान को जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे, उफान पर कई नदियां, डूबीं सड़कें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget