एक्सप्लोरर

Bihar News: झाझा बीडीओ की फिसल गई जुबान, सरस्वती मां को लेकर दिया अमर्यादित बयान

Bihar News: जमुई के झाझा थाना में सरस्वती पूजा और शब ए बारात को लेकर शुक्रवार (9 फरवरी) को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी. इसी बैठक में बीडीओ की जुबान फिसल गई.

Bihar Peace Committee Meeting: देशभर में सरस्वती पूजा और शब ए बारात पर्व को लेकर हलचल तेज हो गई है. बिहार में इसे लेकर कई जगहों पर शांति समिति की बैठक की जा रही है. जमुई में ऐसी ही बैठक के दौरान एक अफसर की जुबान फिसल गई और बवाल खड़ा हो गया. ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर यानी बीडीओ (BDO) ने सरस्वती मां को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया कि हंगामा खड़ा हो गया. 

जमुई के झाझा थाना में सरस्वती पूजा और शब ए बारात को लेकर शुक्रवार (9 फरवरी) को थानाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में एसडीपीओ राजेश कुमार, बीडीओ रवि कुमार उपस्थित थे. बैठक में सरस्वती पूजा को लेकर एसडीपीओ ने दिशा निर्देश देते हुए लोगों से कहा कि लोग सरस्वती पूजा को शांति ढंग से मनाएं. किसी भी तरह की कोई अफवाह न फैलाएं और गाइडलाइन का पालन करें. 

बीडीओ की फिसली जुबान

शांति समिति की इसी बैठक के दौरान झाझा के बीडीओ ने भी सरस्वती पूजा और शब ए बारात पर्व को लेकर लोगों से शांति और भाईचारे की अपील तो की लेकिन मर्यादा की सीमाएं भी लांघ गए. उन्होंने मां सरस्वती को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद चारों तरफ उनकी आलोचना शुरू हो गई. शांतिपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा मनाई जाने की बात बोलते-बोलते अपनी गरिमा को ताक पर रखकर उन्होंने अभद्र टिप्पणी कर दी. उनकी टिप्पणी इतनी अभद्र थी कि एबीपी न्यूज उसे लिख नहीं सकता है. 

झाझा के बीडीओ रवि कुमार ने आगे कहा कि ये बहुत ही गलत बात है लेकिन हम बोलेंगे ही. हमारी बात को कोई रोक नहीं सकता है. हालांकि झाझा वासियों के बारे में कहा कि झाझा तो बहुत अच्छा सामाज है. यहां हर तबके के लोग हैं, हर समाज के लोग हैं. बढ़ चढ़कर लोग पर्व में शामिल होते हैं और बेहतरीन ढंग से सहयोग करते हैं. वहीं असामाजिक तत्वों के बारे में उन्होंने छटुआ शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि समाज में जो छंटुआ होता है वो हमेशा छटुआ ही रहेगा.

क्या कहना चाहते थे बीडीओ?

दरअसल झाझा बीडीओ रवि कुमार लोगों को यह बताना चाहते थे कि समाज में आज ऐसे भी लोग हैं जो सरस्वती माता की पूजा के नाम पर अश्लील हरकतें करते हैं और डीजे बजाते हैं. हालांकि बाद में अपने विवादित बयान का अहसास होते ही झाझा बीडीओ रवि कुमार ने कहा कि समझाने के लिए इस तरह का उदाहरण देना पड़ता है. 

विवादित बयान पर सफाई

सरस्वती मां को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका उद्धेश्य नहीं था. वे भी एक हिंदूवादी व्यक्ति हैं और सभी देवी-देवता का सम्मान करते हैं. अयोध्या में भगवान श्री राम का पूजा पाठ को लेकर कहा कि वहां गजब का  भक्तिमय माहौल था और झाझा में ऐसा भक्तिमय वातावरण हो जाए तो क्या कहना.

ये भी पढ़ें:

KK Pathak: सक्षमता परीक्षा में कैसे आएंगे सवाल? केके पाठक ने बताया डिटेल, बीपीएससी एग्जाम से तुलना कर समझाया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget