एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने गाड़ी के फोड़े शीशे, बंधक भी बनाया

Samastipur News: मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की हरिशंकरपुर पंचायत के असीनचक गांव का है. कथित धंधेबाज के अलावा आसपास के घरों में भी छापेमारी पर लोग भड़क गए थे.

Attack On Excise Team In Samastipur: समस्तीपुर में शुक्रवार (3 मई) की देर शाम शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया और काफी हंगामा भी किया. 

छापेमारी करने गांव पहुंची थी पुलिस

पूरा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की हरिशंकरपुर पंचायत के असीनचक गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग पटोरी की टीम शराब के एक कथित धंधेबाज के यहां शराब बरामदगी के लिए छापेमारी करने पहुंची थी, जहां कुछ नहीं मिलने पर पुलिस ने आस-पास के अन्य घरों में भी छापेमारी करने लगी. इससे ग्रामीण भड़क गए और कार्रवाई का विरोध किया. 

ग्रामीणों ने पुलिस टीम को बनाया बंधक

बताया जाता है कि लोगों ने पुलिस टीम को घेरते हुए उनके साथ मारपीट भी की. मारपीट के बाद ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए कर्मियों को बंधक बना लिया. इधर उत्पाद थाने की पुलिस को बंधक बनाये जाने की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाना से भारी संख्या में पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए बंधक बने पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया. 

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया, "ग्रामीणों व पुलिस के बीच हल्का-फुल्का विवाद हुआ था. ऐसा होता रहता है. घटना के सम्बंध में आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी."

चुनाव को लेकर रखी जा रही निगरानी

बताते चलें कि समस्तीपुर में चौथे चरण यानी 13 मई को लोकसभा चुनाव होना है. इसको लेकर पुलिस व प्रशासन काफी अलर्ट है. कहीं से भी शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट जा रही है. इस दौरान पुलिस पर हमला भी हो जाता है. 

ये भी पढ़ेंः गर्मी के कारण पटना जू में दर्शकों की संख्या आधी से भी कम, कूलर लगाकर जानवरों को दी जा रही राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget