एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में राजू बन गया आफताब, लिव-इन में रहा, अबॉर्शन कराया, अब मिली हत्या की धमकी

Love Affairs: पीड़िता सहरसा में एसपी कार्यालय पहुंची और उसकी शिकायत के बाद यह मामला सामने आया है. लड़की समस्तीपुर जिले की रहने वाली है जबकि लड़का सहरसा का है.

सहरसा: सोशल मीडिया (Social Media) पर नाम बदलकर लड़कियों से प्यार और धोखा देने जैसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को सहरसा से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया. एक पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और उसने बताया कि उसके साथ किसी आफताब (Aftab) नाम के लड़के ने फेसबुक पर राजू बनकर बातचीत शुरू की थी. इसके बाद धीरे-धीरे प्यार हुआ और शादी के बाद वह धोखा देकर फरार हो गया है. अब वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा है.

पीड़िता ने बताया कि लड़का आफताब (30 साल) सहरसा जिले के पंचगछिया गांव का रहने वाला है. लड़की ने अपना उम्र 26 साल बताया. कहा कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली है. 13 जनवरी 2020 को फेसबुक इस्तेमाल के दौरान पंचगछिया गांव के रहने वाले अब्दुल मजीद के पुत्र मोहम्मद आफताब आलम से उसकी बातचीत शुरू हुई थी. फेसबुक के बाद मोबाइल पर बात होने लगी. फेसबुक और फोन पर बातचीत में पहले उसने अपना नाम राजू बताया था. 15 दिन बाद पता चला कि इसका नाम राजू नहीं बल्कि मोहम्मद आफताब है.

शादी से पहले दोनों लिव इन में रहे

पीड़िता ने बताया कि इतना होने के बाद शादी से पहले बेगूसराय में 2020 से लेकर दिसंबर 2021 तक एक कमार लेकर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. इस बीच युवक ने शादी की बात भी कही. बीच में उसने दवा खिलाकर अबॉर्शन भी करा दिया. इसके बाद जब लड़की ने शादी के दबाव बनाया तो एक जनवरी 2022 को बेगूसराय स्थित काली मंदिर में दोनों ने शादी कर ली. लखीसराय कोर्ट में शादी का शपथ पत्र भी बनाया.

इसके बाद युवक 9 अगस्त 2022 को फरार हो गया. पीड़िता ने दो अक्टूबर 2022 को बेगूसराय महिला थाने में पति आफताब के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया. लड़की आफताब के घर पहुंची तो वहां उसके पिता और घर के अन्य सदस्यों ने गाली गलौज कर भगा दिया. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई. इसी मामले में अब पीड़िता ने शुक्रवार को सहरसा एसपी लिपि सिंह को आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें- 'आडवाणी जी की तरह', सवाल सुनकर BJP पर तेजस्वी का पलटवार, लालू के किडनी ट्रांसप्लांट पर भी दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget