एक्सप्लोरर

Bihar Unique Bridge: अररिया में बिना एप्रोच पथ के खेत के बीचो बीच बना पुल, गांव वाले पूछ रहे इसका क्या करें?

DM Inayat Khan: अररिया के इस अनोखे पुल मामले में डीएम ने संज्ञान लिया है. डीएम इनायत खान ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से इस सिलसिले में रिपोर्ट मांगी गई है. 

Araria Unique Bridge: बिहार में नवनिर्मित और अर्धनिर्मित पुल गिरना तो आम बात है, लेकिन बिना सड़क और एप्रोच पथ के पुल बना देना किसी अजूबे से कम नहीं. लापरवाही का ये कारनामा बिहार की धरती अररिया में देखने को मिला है, जहां जिले के रानीगंज प्रखंड के परमानंदपुर गांव में बिना सड़क और बिना एप्रोच पथ के हीं ग्रामीण कार्य विभाग ने खेत के बीचो बीच पुल बना दिया, जो किसी काम की नहीं. 

तीन करोड़ रूपये की थी योजना

बताया जा रहा है कि सड़क समेत यह पुल बनाने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की योजना थी. इस पुल के बनने से गांव वाले हैरान हैं कि पुल का करें क्या? इस पर जाने के लिए ना तो सड़क है ना एप्रोच पथ. यहां लोग ग्रामीण कार्य विभाग की  लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं. सरकारी राशि के दुरुपयोग होने का ये जीता जागता नमुना है.  

ग्रमीणों ने बताया कि दुलरदेई नामक एक सुखी नदी है, जहां पर ये पुल बनाया गया है. इस नदी से सिर्फ बरसात में ही लोगों को समस्या होती है, क्योंकि अन्य दिनों में ये सूखी रहती है. बरसात में भी ग्रामीणों का संपर्क शहर से बना रहे इसीलिए इस नदी पर पुल निर्माण की बात कही गई गई थी, लेकिन ये पुल सही तरीके से नहीं बना जिसका उपयोग भी नहीं हो पा रहा है. 

डीएम ने जांच के लिए गांव भेजी टीम

दरअसल बीते 18 जून को अररिया के पड़रिया घाट पर बना एक पुल ध्वस्त हो गया था. इसके बाद पुलों के निर्माण पर सवाल उठे और जांच के दौरान ये पुल भी सामने आया. अब इस अनोखे पुल मामले में डीएम ने संज्ञान लिया है. डीएम इनायत खान ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से इस सिलसिले में रिपोर्ट मांगी गई है. 

डीएम ने कहा कि अधिकारियों की एक टीम को पुल वाले गांव में जांच के लिए भेजा गया है. कार्य के प्रति लापरवाही जिस स्तर पर नजर आएगी सभी अधिकारी और कर्मियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद बिहार सरकार अलर्ट, बोले विजय चौधरी- 'CAA कानून के तहत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गयाजी मेले में AI का कमाल, QR बैंड से मिलेंगे बिछड़े लोग, 75 हजार लोगों का मुफ्त इंतजाम
गयाजी मेले में AI का कमाल, QR बैंड से मिलेंगे बिछड़े लोग, 75 हजार लोगों का मुफ्त इंतजाम
रोहतास में कुएं के अंदर बोरा देखकर मचा हड़कंप, निकला युवती का शव
रोहतास में कुएं के अंदर बोरा देखकर मचा हड़कंप, निकला युवती का शव
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट से जन सुराज ने बदला उम्मीदवार, किसे मिला मौका?
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट से जन सुराज ने बदला उम्मीदवार, किसे मिला मौका?
भारी बारिश के बीच बिहार में हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने अचानक बुलाई बैठक
भारी बारिश के बीच बिहार में हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने अचानक बुलाई बैठक

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लामाबाद बंद
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लामाबाद बंद
तरनतारन में अकाली सरपंच के पति की हत्या, घर के बाहर मारी गोली
तरनतारन में अकाली सरपंच के पति की हत्या, घर के बाहर मारी गोली
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
'दसारा' के बाद नानी ने श्रीकांत ओडेला संग 'द पैराडाइज' क्यों की? एक्टर बोले- 'एक बहुत ही रॉ एनर्जी...'
'एक बहुत ही अनोखी और रॉ एनर्जी...' नानी ने बताई 'द पैराडाइज' करने की वजह
'बहुत पछताओगे...', पुतिन ने यूक्रेन को दिया अल्टीमेटम, US पर क्या कहा
'बहुत पछताओगे...', पुतिन ने यूक्रेन को दिया अल्टीमेटम, US पर क्या कहा
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
Embed widget