एक्सप्लोरर

बिहार: आरटीआई कार्यकर्ता के हत्यारे को जेल, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत दो पाए गए दोषी

चतुर्थ अपर जिला और सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश त्रिभुवन यादव ने मंगलवार को जगदीशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष समेत दो आरोपियों को दोषी पाते हुए जेल भेज दिया. अब इस मामले में 6 नवम्बर को फैसला आएगा .

आरा: बिहार के आरा में आरटीआई कार्यकर्ता के हत्या के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 2 अपराधियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इस मामले में जिले के चतुर्थ अपर जिला और सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश त्रिभुवन यादव ने मंगलवार को जगदीशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष समेत दो आरोपियों को दोषी पाते हुए जेल भेज दिया. अब इस मामले में 6 नवम्बर को फैसला आएगा .

मामला भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना इलाके का है, जहां 4 साल पहले नगर स्थित वार्ड नंबर-11 बिशेन टोला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मृत्युंजय सिंह की हत्या 2016 में 9 जून को अपराधियों द्वारा गोलियों से भूनकर की गई थी. इस चर्चित हत्याकांड के मामले में भोजपुर के चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश त्रिभुवन यादव की कोर्ट ने जगदीशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष और उसके एक साथी को दोषी पाया है. इन दोनों को जेल भेज दिया गया है. इन्हें सजा सुनाने के लिए कोर्ट ने आगामी 6 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है.

विशेष न्यायाधीश त्रिभुवन यादव की कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में आरोपी मो.सद्दाम को आरोप मुक्त करते हुए रिहाई का आदेश भी दिया है. अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे ने बताया कि 9 जून 2016 को जगदीशपुर थानान्तर्गत अखोरी मुहल्ला के मृत्युंजय सिंह को उनके घर के कुछ दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दिया गया था.

घटना को लेकर चुन्नू महतो समेत तीन को अभियुक्त बनाया गया था. दोनों पक्ष के बहस सुनने के बाद चतुर्थ अपर जिला और सत्र न्यायाधीश श्री यादव ने आरोपी चुन्नू महतो को भादवि की धारा 302 और 27 आर्म्स एक्ट और आरोपी मुकेश को आईपीसी की धारा 302/120 (बी) के तहत दोषी करार देते हुए जेल भेज भेजने का फैसला सुनाया है.

आपको बता दें कि लगभग 4 साल पहले 2016 में 9 जून को अपराधियों ने भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिशेन टोला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मृत्युंजय सिंह की हत्या कर दी थी. मृत्युंजय सिंह गुरुवार की उस रात को दवा लेकर बाइक पर घर लौट रहे थे कि तभी पहले से ही घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन हथियारबंद अपराधीयों ने मंगनी चौक पर ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे.

मृतक आरटीआई कार्यकर्ता मृत्युंजय सिंह जगदीशपुर नगर पंचायत में धड़ल्ले से हो रहे भ्रष्टाचार और वितीय अनियमितता के खिलाफ जंग छेड़ दी थी. हाथ में सत्ता और रुपये की गर्मी के कारण विरोधियों द्वारा मृत्युंजय को मरने से पहले कई बार प्रताड़ना का भी सामना करना पड़ा था. उसके ऊपर पुलिसिया मिलीभगत से कई फर्जी मुकदमें भी कराए गए, जो कि जांच के बाद फर्जी निकले थे. मृत्युंजय की हत्या के बाद शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे और हर किसी की नम आंखों में एक सवाल था इतने हँसमुख स्वभाव का व्यक्ति भ्रष्टाचार से जंग लड़ने अकेले निकला था.

बिहार के CM नीतीश कुमार पर प्याज फेंकने पर बोले तेजस्वी- लोकतंत्र में यह तरीका सही नहीं बिहार में दूसरे चरण में 54.05 फीसदी वोटिंग, अन्य 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में क्या रहा मत प्रतिशत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget