एक्सप्लोरर

OMG! रोहतास में जब घर से निकलने लगे सांप तो लोग गिनती करते रह गए, रेस्क्यू टीम के भी उड़े होशे, VIDEO

Rohtas Snake News: सांपों को पकड़ने के लिए जिले के तीनों अनुमंडल के वन विभाग की रेस्क्यू टीम और स्नेक सेवर को लगाया गया. 20 से अधिक सांपों को तो लोगों ने मार दिया.

रोहतास: एक पुराने मकान से एक-एक कर इतने सांप मिले कि लोग गिनते रह गए. मामला रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अगरेड़ खुर्द गांव का है. एक साथ काफी संख्या में सांपों को देखकर गांव वालों के साथ वन विभाग और रेस्क्यू टीम के भी होश उड़ गए. गांव के एक पुराने मकान से 50 से 60 की संख्या में सांप मिले. सांपों की प्रजाति गेहुअन बताई जा रही है. सांपों को पकड़ने के लिए जिले के तीनों अनुमंडल के वन विभाग की रेस्क्यू टीम और स्नेक सेवर को लगाया गया.

बताया जाता है कि अगरेड़ खुर्द गांव के कृपा नारायण पांडेय के दो मंजिला मकान में बुधवार (5 जुलाई) को परिजनों ने लगभग आधा दर्जन सांप को घर में इधर-उधर चलते देखा. परिजन भयभीत हो गए और भय से आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर कई सांपों को मार डाला. इसके बाद घर में और सांप दिखने लगे. परिजनों और ग्रामीणों ने इस तरह करीब दो दर्जन सांपों को मार दिया. 

सूचना के बाद रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम

घर के लोगों और ग्रामीणों के मारने के बाद भी जब सांप खत्म नहीं हुए तो इसकी जानकारी प्रशासन को और वन विभाग को दी गई. सूचना पर जिले के तीनों अनुमंडल से वन विभाग की रेस्क्यू टीम गुरुवार (6 जुलाई) को गांव में पहुंची. रेस्क्यू टीम ने करीब 30 सांप को पकड़ा. वन विभाग के साथ सांप पकड़ने आए स्नेक सेवर अमर गुप्ता ने बताया कि फर्श और दीवार की ईंट को तोड़कर करीब 30 सांपों को निकाला गया है.

रूपम कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम पहुंची थी. टीम ने बताया कि पकड़े गए कुल सांपों में से करीब एक दर्जन सांप जख्मी हो गए हैं. इलाज करने के बाद सबको जंगल में छोड़ दिया जाएगा. गृह स्वामी कृपा नारायण पांडेय ने बताया कि उनका दो मंजिला घर 1955 में बना था. इसमें वो अपने परिवार के साथ रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में नेता बनना है तो किन चीजों की जरूरत? प्रशांत किशोर से समझिए राजनीति करने के 'मूलमंत्र'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget