एक्सप्लोरर

बिहार में पुलों पर खड़े नहीं हो सकेंगे भारी वाहन, बिहटा में जाम से मिलेगी मुक्ति, मंत्री नितिन नवीन का निर्देश

Bihar News: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार में चारों दिशाओं में विकास हो रहा है. उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को तय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

Bihar Latest News: बिहार में पुलों पर अब भारी वाहन खड़े नहीं हो सकेंगे. दरअसल, बुधवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान बैठक में विभागीय ACS मिहिर कुमार सिंह  BSRDC एमडी शीर्षित कपिल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोईलवर पुल, छपरा पुल समेत सभी पुलों पर भारी वाहनों के ठहराव पर प्रतिबंधित रहेगा. इसके लिए डीएम और परिवहन विभाग को भी निर्देश दिया गया है. 

मंत्री ने कहा कि पुलों पर भारी वाहनों के ठहराव से उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ता है. इसलिए ये फैसला लिया गया है. इसके अलावा उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में शामिल की गई योजनाओं को तेजी से करने के निर्देश दिए हैं. सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है.

‘NDA सरकार में चारों दिशाओं में हो रहा विकास’
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार में चारों दिशाओं में विकास हो रहा है. पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक कनेक्टिविटी को बढ़ाने में सरकार दिन रात काम कर रही है. राज्य में नई सड़कों का निर्माण और उनका चौड़ीकरण हमारी प्राथमिकता है. हमारी सरकार सिर्फ बेहतर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण ही नहीं बल्कि उसका अच्छे से रखरखाव भी करना है.

उन्होंने कहा कि सड़कों के रख रखाव नीति के तहत जिन्हें जिम्मेवारी दी गई है, उन सभी की सतत निगरानी रखनी होगी. रख रखाव को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. जो लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

‘विशुनपुरा बाईपास का युद्ध स्तर निर्माण’ 
उन्होंने कहा कि बिहटा में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए NHAI को अहम दिशा निर्देश दिए गए है. विशुनपुरा बाईपास का निर्माण युद्ध स्तर से किया जा रहा है. साथ ही बिहटा चौराहे पर चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो गया है, जिससे यातायात में सुगमता आई है. बिहटा चौराहे से परेव के बीच का 4 लेन चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है. ट्रैफिक परिचालन सामान्य बनाए रखने के लिए जगह-जगह पर सर्विस रोड का निर्माण तथा क्रैश बैरियर लगाकर Existing Carriageway को बांटा गया है. बिहटा चौक पर अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.

मंत्री ने कहा कि बिहटा चौक पर लगने वाले जाम को दूर करने के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है. वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने हेतु नगहर (NH-139) से कैनाल बैंक होते हुए बिहटा चौक के पास NH-922 को जोड़ने वाली पथांश का तकनीकी अध्ययन कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बिहार में इस विभाग में 460 पदों पर होगी भर्ती, व्यापारियों को मिलेगा फायदा, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने क्या बताया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

वीडियोज

यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget