एक्सप्लोरर

Bihar Road Accident: नालंदा में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 3 की मौत, 46 लोग थे सवार, तिलक से लौट रहे थे सभी

Nalanda News: घायल कुछ लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है तो कुछ लोग पावापुरी वीम्स में भी भर्ती कराए गए हैं. सारे थाना इलाके के मानपुर गांव के पास की घटना है.

नालंदा: सारे थाना इलाके के मानपुर गांव के पास सोमवार की रात बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं. बस में 46 लोग सवार थे. जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं कुछ जख्मी को पावापुरी वीम्स रेफर किया गया है. घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची. बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भिजवाया, लेकिन तीन लोगों ने दम तोड़ दिया था.

शेखपुरा जिले के बरबीघा के वभनबीघा गांव से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए लोग बस में सवार होकर नालंदा के बिंद थाना इलाके के रामपुर गांव आए थे. तिलक के बाद रात 12 बजे के आसपास रामपुर गांव से अपने घर जाने के लिए निकले थे. बरबीघा से महज कुछ ही किलोमीटर पहले मानपुर गांव के पास बस और ट्रक में टक्कर हो गई. पावापुरी वीम्स में 10 लोग भर्ती हैं. कुछ सदर अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं कुछ लोग इधर-उधर भी इलाज कराने चले गए हैं.

Bihar Road Accident: नालंदा में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 3 की मौत, 46 लोग थे सवार, तिलक से लौट रहे थे सभी

घटना के बाद पसरा मातम

ग्रामीणों ने बताया कि मानपुर गांव के एक पेट्रोल पंप के पास बस में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बस के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान उत्तम यादव, उपेंद्र यादव और राजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है. ये सभी बस पर सवार थे. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. शादी की खुशी मातम में बदल गई है. घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल रहा.

Bihar Road Accident: नालंदा में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 3 की मौत, 46 लोग थे सवार, तिलक से लौट रहे थे सभी

सारे थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था. तीन लोगों की मौत हुई है. मृतकों की पहचान कर ली गई है. बस पर सवार होकर सभी तिलक से लौट रहे थे उसी दौरान यह घटना हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. ट्रक चालक फरार है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू यादव की 'सेटिंग' है कि नीतीश के खिलाफ बोलते रहें सुधाकर सिंह? सुशील कुमार मोदी ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget