एक्सप्लोरर

'तेजस्वी शुद्ध देशी बिहारी, बाकी तो हैं बाहरी', LJPR के जवाब में RJD का आया पोस्टर, CM नीतीश को दी गई ये सलाह

Bihar Politics: बिहार में पोस्टर वॉर जारी है. राजधानी पटना की सड़कों पर जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं. चिराग पासवान की पार्टी का पोस्टर आने के बाद राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगाह किया है.

Bihar News: बिहार में चुनाव के मद्देनजर सियासी गहमागहमी बढ़ गई है. पोस्टर के जरिए निशाने साधे जा रहे हैं. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के जवाब में राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगाह किया है. राजद के पोस्टर में दावा किया गया है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने की चाहत है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सावधान रहना चाहिए.

पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, चिराग पासवान और सम्राट चौधरी की तस्वीर लगाई है. राजद ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा, "तेजस्वी यादव ही शुद्ध देसी बिहारी, बाकी तो बाहरी हैं." आगे कहा गया कि चिराग पासवान मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं. राजनीति का चिराग जलने वाला नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा गया, "ये लोग आपको धोखा देते आए हैं, बुझ जाइए चाचा. सम्राट चौधरी के मन में भी लड्डू फूट रहा है."

पोस्टर में जलते हुए दीप को फूंक मारकर बुझाते हुए दिखाया गया है. बताने की कोशिश है कि चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं. पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ताकत राजद को बताया गया है. राजद नेत्री संजू कोहली की तरफ से एलजेपीआर के जवाब में पस्टर लगाया गया है. मंगलवार (20 मई) को एलजेपीआर के शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने पोस्टर लगाया था. पोस्टर में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकल्प बताने की कोशिश की गई थी. दावा किया गया था कि चिराग पासवान को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिल गया है.

LJPR के जवाब में राजद ने घेरा

अब राजद की तरफ से जारी किए पोस्टर में चिराग पासवान का कार्टून स्टाइल चेहरा दिखाया गया है. बता दें कि 2015 में जदयू को राजद के साथ आने पर 72 सीटों मिली थीं. 2020  में BJP के साथ जदयू को मात्र 43 सीटों पर संतोष करना पड़ा. चिराग पासवान कई बार कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन चुनाव लड़ेगा. मेरी कोई महत्वकांक्षा नहीं हैं. सम्राट चौधरी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर चुनाव में उतरने का ऐलान कर चुके हैं. एलजेपीआर के पोस्टर पर राजद को घेरने का मौका मिल गया है. 

ये भी पढ़ें-Bihar Weather: बिहार में होने वाली है आफत की बारिश! इन जिलों में रेड अलर्ट, जानें- कहां सबसे ज्यादा खतरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget