एक्सप्लोरर

तेज प्रताप के महुआ से चुनाव लड़ने पर क्या बोले तेजस्वी यादव? भाई ने दिया हैरान करने वाला बयान

Bihar News: तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से विधायक हैं. जिस महुआ विधानसभा सीट से वो 2025 में निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं वह आरजेडी के खाते में है. मुकेश रोशन यहां से विधायक हैं.

बिहार में विधानसभा के चुनाव को लेकर हर दल तैयारी में जुटा है. वैसे तो मुख्य लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच है लेकिन कई नई पार्टियां भी मैदान में हैं. इन सबके बीच तेज प्रताप यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह आरजेडी को ही टेंशन दे दी है. इस पर उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने जो बयान दिया है वह हैरान कर देने वाला है.

दरअसल, बीते रविवार (27 जुलाई, 2025) को तेजस्वी यादव जब मीडिया से बात कर रहे थे तो इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि तेज प्रताप यादव ने ऐलान कर दिया है कि महुआ से चुनाव लड़ेंगे. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा, "कितनी पार्टी बनती है…", इतना कहकर वे चले गए. 

तेजस्वी को सीएम बनाने की बात करते हैं तेज प्रताप

तेजस्वी यादव ने बयान देकर सबको हैरान जरूर कर दिया है लेकिन तेज प्रताप के मन में हमेशा से कुछ और रहा है. तेज प्रताप यादव हमेशा से यह कहते आए हैं कि वो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. पार्टी से निकाले जाने के बाद भी वे यही कहते आए हैं. 

तेज प्रताप यादव लगातार कर रहे हैं बैठक

उधर चुनावी माहौल को देखते हुए तेज प्रताप यादव ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. लगातार अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं. बैठक कर रहे हैं. बीते रविवार को वे मुजफ्फरपुर में थे. उन्होंने एक्स पर बैठक की तस्वीरें शेयर की हैं. पोस्ट में लिखा है, "आज मैंने मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र के बोरवारा में जन संवाद कार्यक्रम में  हजारों की संख्या में आये हुए जनता-जनार्दन को संबोधित किया. अब राज्य में सामाजिक न्याय, सामाजिक हक़ और सम्पूर्ण बदलाव को मजबूत करना है."

आरजेडी के खाते में है महुआ विधानसभा सीट

बता दें कि तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से विधायक हैं. जिस महुआ विधानसभा सीट से वो 2025 में निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं वह आरजेडी के खाते में है. आरजेडी से मुकेश रोशन इस सीट से विधायक हैं. हालांकि तेज प्रताप यादव महुआ से 2015 में चुनाव लड़कर आरजेडी से जीत चुके हैं. इसलिए वे यहां से फिर से लड़ने की बात कर रहे हैं. पिछली बार आरजेडी का सिंबल था लेकिन इस बार वे अकेले ही ताकत दिखाएंगे.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget