एक्सप्लोरर

'पिक्चर अभी बाकी है', तेजस्वी यादव ने ऐसा क्यों कहा? बोले- संघी-भाजपाई गाली देंगे

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना के बहाने एक बार फिर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला किया है. आरजेडी नेता ने एक्स पर पोस्ट कर आरक्षण का अपना मास्टरप्लान भी जारी कर दिया.

Tejashwi Yadav News: केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का ऐलान कर दिया है. घोषणा के बाद से ही सियासत भी हो रही है. ऐसे वक्त में घोषणा की गई है जब बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव में इसका फायदा क्या कुछ होता है यह तो बाद की बात है लेकिन तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला किया है. शुक्रवार (02 मई, 2025) को उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "जातिगत जनगणना तो शुरुआत है, पिक्चर अभी बाकी है."

'कितने खोखले लोग हैं ये'

बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा चुनाव होना है और इसी को देखते हुए तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर आरक्षण का अपना मास्टरप्लान भी जारी कर दिया. तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, "उच्च मानसिकता के समता विरोधी संकीर्ण व नकारात्मक संघी/भाजपाई इस पर भी हमें गाली देंगे लेकिन बाद में बेशर्म हमारे ही एजेंडे को अपना मास्टर स्ट्रोक कहेंगे. कितने खोखले लोग हैं ये?" 

तेजस्वी यादव ने चले ये दांव

  • पिछड़ों/अति पिछड़ों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र
  • निजी क्षेत्र में आरक्षण
  • ठेकेदारी में आरक्षण
  • न्यायपालिका में आरक्षण
  • मंडल कमीशन की शेष सिफारिशों को लागू करेंगे 
  • आबादी के अनुपात में आरक्षण देंगे
  • बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा 
  • बिहार के लिए विशेष पैकेज

बता दें कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर विपक्ष क्रेडिट ले रहा है. हालांकि बिहार में विधानसभा चुनाव होना है तो उस लिहाज से जातीय जनगणना जैसे बड़े मुद्दे को केंद्र सरकार ने विपक्ष से छीन लिया है. दूसरी ओर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जाति जनगणना के ऐलान को लेकर विपक्ष टाइमिंग पर भी सवाल उठा रहा है. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने तो यहां कह दिया है कि, "बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार को जिस जल्दबाजी में जाति जनगणना के बारे में फैसला लिया, उससे मुझे विश्वास हो गया कि यह बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर किया गया है."

यह भी पढ़ें- Bihar News: नीतीश सरकार के साथ-साथ पटना SSP को भी NHRC का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget