एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश सरकार के साथ-साथ पटना SSP को भी NHRC का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

NHRC Notice: पटना के मोकामा इलाके में एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन करने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए थे. इस पर एनएचआरसी ने स्वत: संज्ञान लिया है.

NHRC Notice: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार के पटना जिले के मोकामा इलाके में एक सरकारी स्कूल में कथित तौर पर मध्याह्न भोजन करने के बाद 100 से अधिक बच्चों के बीमार पड़ जाने की खबरों पर राज्य सरकार और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस जारी किया है. एनएचआरसी ने गुरुवार (01 मई, 2025) को एक बयान में कहा, "ऐसी खबरें थी कि, रसोइये ने भोजन में से पहले मरे हुए सांप को अलग निकाल दिया, जिसके बाद भोजन बच्चों को परोसा गया था."

इसमें कहा गया है कि मांगी गई रिपोर्ट में बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी भी शामिल होने की उम्मीद है. एनएचआरसी ने कहा कि उसने "मीडिया की उन खबरों पर स्वतः संज्ञान लिया है जिनमें बताया गया कि 24 अप्रैल को बिहार में पटना के मोकामा इलाके में एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन करने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए."

दो सप्ताह में देना होगा जवाब

आयोग के मुताबिक, अगर खबर सही है तो यह छात्रों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है. एनएचआरसी ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव और पटना के एसएसपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. मीडिया में 25 अप्रैल को आई खबरों के अनुसार, लगभग 500 बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया था. बयान में कहा गया है, "मध्याह्न भोजन करने से बच्चों के बीमार पड़ने की खबर के बाद प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने सड़क अवरुद्ध कर दी."

बता दें कि घटना के दिन यह बात सामने आई थी कि बच्चों ने अपने परिजनों को बताया था कि मिड डे मील में परोसी जाने वाली सब्जी में सांप गिरा हुआ था. इसके बारे में बच्चों ने शिक्षकों और रसोइया को बताया भी था. इसके बावजदू उन्होंने डांट-डपट कर खाना खिला दिया था. खैर देखना होगा को नोटिस में क्या कुछ जवाब दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- जातीय जनगणना: कांग्रेस के श्रेय लेने पर उपेंद्र कुशवाहा की दो टूक, RLM प्रमुख ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget