एक्सप्लोरर

Contract Workers Strike: बिहार में संविदा कर्मियों की हड़ताल को मिला RJD का समर्थन, कहा- हमारी सरकार आई तो...

Contract Workers: सरकार के अल्टीमेट के बाद भी संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी है. अब उनका समर्थन करने के लिए आरजेडी आगे आ गई, जिसने सरकार से अपील की कि अपनी दमनकारी नीति को छोड़ दें.

बिहार में भूमि सर्वे के लिए बहाल किए गए अमीन, कानूनगो और अभियंता समेत सभी सर्वेक्षण संविदा कर्मी अपनी पांच सुत्री मांगों को लेकर पिछ्ले 16 अगस्त हड़ताल पर है. तीन दिनों का आमरण अनशन भी कर चुके हैं, जिसमें अब तक चार लोगों की हालत भी बिगड़ गई है. पीएमसीएच रेफर भी किया गया. वहीं विभाग ने उन्हें अल्टीमेट देते हुए कहा कि अगर 30 अगस्त तक कर्मी वापस आते हैं तो उन पर विचार किया जाएगा और नहीं आते हैं तो कार्रवाई होगी.

संविदा कर्मियों का हड़ताल जारी

अल्टीमेट के बाद भी संविदा कर्मियों का हड़ताल जारी है और उनका समर्थन करने के लिए अब आरजेडी आगे आ गई है. आरजेडी की ओर से कहा गया है कि "सरकार को इन लोगों की बात को मनाना होगा. अगर नही मानती है तो हमारी सरकार आएगी तो इन लोग के साथ न्याय किया जाएगा और इन लोग की जो भी मांग है उसे पूरी की जाएगी."

संविदा कर्मियों के धरना स्थल पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी पहुंचे और उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का यह फैसला है कि इंडिया गठबंधन और आरजेडी की सरकार आती है तो बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा यह पहली प्राथमिकता होगी. संविदा कर्मी जो आज धरना पर बैठे हैं. इन सब के साथ न्याय होगा और इन लोगों को परमानेंट हम लोग करेंगे.

नीतीश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि "मैं सरकार से अपील करता हूं कि अपनी दमनकारी नीति को छोड़ दें और संविदा कर्मियों की आवाज को सुने और इनके साथ में वही बर्ताव करें, जो अन्य संविदा कर्मियों के साथ पहले से सरकार ने किया है. हम मांग करते हैं कि आज ही सरकार का प्रतिनिधि आकर इनसे मिले और इनकी मांगों पर विचार करें नहीं तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा." उन्होंने कहा कि जब नौजवानों की आंधी चल चुकी है, बेरोजगारों की आंधी चल चुकी है तो संविदाकर्मियों की आंधी को आप रोक दीजिएगा यह अनहोनी बात है.

बता दें कि पूरे बिहार में करीब 13000 विशेष सर्वेक्षण के लिए संविदा कर्मी बहाल किए गए हैं, जिसमें विशेष सर्वेक्षण अमीन, कानूनगो, अभियंता एवं अन्य विशेष सर्वेक्षण कर्मी है. इन लोगों की मुख्य मांग है कि हमलोग को 60 साल की नियमित नौकरी की जाए, लेकिन विभाग से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है. विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने साफ कर किया है कि यह प्रावधान में नहीं है. अगर 30 अगस्त तक आते हैं तो उन पर विचार किया जाएगा और जो नहीं आते हो पर ना तो विचार किया जाएगा.

आमरण अनशन पर 10 संविदा कर्मी

हड़ताल पर डटे संविदा कर्मियों में 10 कर्मी आमरण अनशन पर हैं, जिसमें दो की हालत पहले बिगड़ गई थी और आज रविवार को दो और संविदा कर्मी की हालत बिगड़ गई है, जिस जिस पीएमसीएच भेजा गया है .हालांकि विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीबी 21सौ संविदा कर्मी आंदोलन छोड़कर काम पर वापस आ गए हैं. तो 383 संविदा कर्मियों को बर्खास्त भी किया जा चुका है. इसके बाद भी आंदोलनकारीयो का साफ तौर पर कहना है कि वह तो बर्खास्त करना शुरू कर दिए है लेकिन हम लोग बर्खास्तगी से डरने वाले नहीं हैं, जब तक विभाग हम लोगों से इस मसले पर बात नहीं करेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: अचानक अशोक चौधरी के घर पहुंचे नीतीश कुमार, वहां अनंत सिंह से हुई मुलाकात, पक रही सियासी खिचड़ी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget