एक्सप्लोरर

Bihar Politics: झारखंड में 2 सीटों पर JDU खुश, NDA में नीतीश कुमार की बिहार से बाहर नहीं गलती है दाल!

Nitish Kumar: झारखंड चुनाव में जेडीयू को दो सीट मिलने पर आरजेडी ने तंज कसा है. आरजेडी ने कहा है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को औकात दिखा दिया है.

JDU Getting Two Seats In Jharkhand: झारखंड चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है. सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में लग गई है. एनडीए की ओर से झारखंड में सीटों का बंटवारा तय हो चुका है. बीजेपी जहां 68 सीट पर चुनाव लड़ेगी तो झारखंड युवा शक्ति को 10 सीट दी गई है, लेकिन बिहार में बड़े भाई की भूमिका निभाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को मात्र दो सीट दी गई है और मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान को सिर्फ एक सीट मिली है.

झारखंड में 11 सीट मांग रही थी जेडीयू 

बता दें कि चुनाव से पहले झारखंड के जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने बिहार में हुई बैठक के दौरान कहा था कि हम हम लोग एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कम से कम म 11 सीट हम लोग लेंगे. 11 सीटों पर मेरी पूरी तैयारी हो चुकी है, लेकिन अब मात्र दो सीटों पर ही पर ही काम चलाना पड़ रहा है. झारखंड चुनाव में दो सीट मिलने पर कहीं ना कहीं बिहार जेडीयू में नाराजगी दिख रही है, हालांकि कोई भी नेता खुलकर बोलने से परहेज कर रहे हैं.

जेडीयू के बिहार प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि यह बात सही है कि हमारे पार्टी के  झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने मांग किया था कि एनडीए से हम चुनाव लड़ेंगे लेकिन 11 सीट मिले, लेकिन कोई जरूरी नहीं है. हम लोग गठबंधन में है और गठबंधन में सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, जिसकी जितनी शक्ति रहती है उसको उतना सीट दिया जाता है. हमें 11 सेट की मांग थी लेकिन हमें दो सीट मिला है, इसमे हमारी नाराजगी नहीं है.

अरविंद निषाद ने कहा कि हम पूरी मजबूती के साथ झारखंड में चुनाव लड़ेंगे और एनडीए के नेतृत्व में वहां सरकार बनेगी हम लोग सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि हर राज्यों में हर पार्टी की अपनी अपनी ताकत होती है. बिहार में मेरी ताकत अधिक है तो हम यहां बड़े भाई की भूमिका में रहते हैं, लेकिन झारखंड में हमसे ज्यादा ताकतवर बीजेपी है. इसलिए इन सब बातों को नहीं देखा जाना चाहिए. हमें  जितनी भी सीट मिली है उस पर कैसे जीत दर्ज हो इसके लिए हम लोग सोंच रहे हैं.

वहीं जेडीयू को दो सीट मिलने पर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी को बैठे बिठाए मौका मिल गया है. आरजेडी ने तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को औकात दिखा दिया है. आरजेडी प्रवक्ता पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि  जिस तरह से जेडीयू को दो सीट दी गई है और चिराग पासवान की पार्टी को एक सीट दी गई है. तो वही मांझी  को तो नोटिस भी नहीं लिया गया है. इससे साफ दिख रहा है कि एनडीए में अंतर कलह है. बीजेपी सिर्फ अपने बारे में सोचती है और इन लोग को झुनझुना थमा दिया है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी उन्हें सत्ता से बेदखल करने की फिराक में है.

'कोई बड़ा भाई और छोटा भाई नहीं है'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई होने की बात को तो बीजेपी ने सीधे तौर पर नकार दिया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि यह सोचना गलत है बिहार में एनडीए में कोई बड़ा भाई और छोटा भाई नहीं है सभी लोग एकजुट है और कहीं से कोई दिक्कत नहीं है जहां जिस गठबंधन को जिन सीटों पर जीत दर्ज करना है उन्हें वह सीट मिली है हम लोग सभी सीटों पर झारखंड में चुनाव जीतेंगे और एनडीए मजबूती से अपना चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar By-Poll 2024: बिहार की तरारी और रामगढ़ सीट पर BJP उम्मीदवारों की घोषणा, किसके नाम पर लगी मुहर?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
पप्पू यादव बोले- 'BJP नेताओं को GDP और GST का फुल फॉर्म तक नहीं पता'
पप्पू यादव बोले- 'BJP नेताओं को GDP और GST का फुल फॉर्म तक नहीं पता'
पटना समेत बिहार के 18 जिलों में बाढ़, 6.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
पटना समेत बिहार के 18 जिलों में बाढ़, 6.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget