एक्सप्लोरर

Bihar News: 2025 से पहले जनहित के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी RJD, स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन तेज

Bihar RJD Protest: बिहार में लगे स्मार्ट मीटर के खिलाफ आरजेडी ने बिहार के हर जिले के प्रखंड कार्यालयों में धरना दिया और स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग की.

RJD Protest Against Smart Meter: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने सरकार को जनहित का मुद्दा बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर घेरने में जुट गई है. पूर्व से आयोजित आज 1 अक्टूबर को पूरे बिहार के प्रखंड कार्यालय पर आरजेडी कार्यकर्ताओं के जरिए स्मार्ट मीटर का विरोध किया गया. पटना के सदर प्रखंड कार्यालय पर पटना महानगर के आरजेडी कार्यकर्ता उपस्थित हुए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही स्मार्ट मीटर को अविलंब हटाने की मांग की.

'स्मार्ट मीटर से लोगों का खून चूसा जा रहा है'

इस धरना में विधान परिषद और आरजेडी की वरिष्ठ नेत्री मुन्नी देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद हुए. मुन्नी देवी ने कहा कि सरकार आम जनता को बरगलाने का काम कर रही है. स्मार्ट मीटर से लोगों का खून चूसा जा रहा है जिसका विरोध हम लोग लगातार कर रहे हैं. जब तक सरकार स्मार्ट मीटर के फैसले को वापस नहीं लेती है, तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. स्मार्ट मीटर के विरोध में आरजेडी आज पूरे बिहार में धरना प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलन कर रही है. इस पर आरजेडी के सभी नेता कार्यकर्ता धरना में मौजूद हो रहे हैं.

पटना के सदर प्रखंड कार्यालय पर पूर्व सांसद और बाहुबली आरजेडी नेता मुन्ना शुक्ला पहुंचे और स्मार्ट मीटर के विरोध में नारे लगाए. मुन्ना शुक्ला ने कहा कि यह पूरी तरह लूट की योजना है. स्मार्ट मीटर की योजना सरकार इसलिए लाई है कि आम जनता बर्बाद हो जाए और अधिकारी मंत्री मालामाल हो जाए. उदाहरण तो सामने है. संजीव हंस का जहां एक करोड़ सिर्फ कार मिली है. करोड़ों रुपये गटक गए. कई अधिकारी हैं, जो स्मार्ट मीटर के नाम पर मालामाल हो रहे हैं और आम जनता को बेतहाशा बिजली बिल देना पड़ रहा है.

आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने क्या कहा?

वहीं आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि सरकार को लगता है कि प्रीपेड मीटर से फायदा है तो इसका सर्वे कर लीजिए आज प्रीपेड मीटर के खिलाफ हम सड़क पर हैं कल जनता होगी.  विधायक कॉलोनी में मेरा आवास है, वहां सिर्फ मेरा स्टाफ रहता है. पहले बिजली बिल 7000 तक आता था अब 21000 आ रहा है. ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव ने अपने गांव में स्मार्ट मीटर लगाया है. सरकार ने घर-घर मीटर लगाने का लक्ष्य तय किया है, पहले यह नेता अपने घर में स्मार्ट मीटर लगाएं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार के भागलपुर में बम धमाका, गली में खेल रहे सात बच्चे बुरी तरह घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget